IIM Ranchi achieves 100 pc placements with highest package of Rs 1.2 cr IIM रांची के छात्रों का 100% प्लेसमेंट, MBA स्टूडेंट को मिला 1.2 करोड़ का पैकेज, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

IIM रांची के छात्रों का 100% प्लेसमेंट, MBA स्टूडेंट को मिला 1.2 करोड़ का पैकेज

IIM Ranchi placement 2026: सबसे बड़ी खबर ये रही कि EMBA के एक छात्र को 1.2 करोड़ रुपये सालाना का शानदार पैकेज मिला है, जो किसी भी छात्र के लिए ड्रीम ऑफर माना जाता है। वहीं रेगुलर MBA के छात्रों के लिए सबसे ज्यादा पैकेज 52.50 लाख रुपये सालाना तक पहुंचा।

Wed, 6 May 2026 07:12 PMRatan Gupta रांची, पीटीआई
share
IIM रांची के छात्रों का 100% प्लेसमेंट, MBA स्टूडेंट को मिला 1.2 करोड़ का पैकेज

IIM Ranchi placement 2026: झारखंड की राजधानी रांची स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रांची ने प्लेसमेंट के मामले में इस साल कमाल कर दिया है। 2025-26 सेशन के लिए संस्थान ने 100% प्लेसमेंट हासिल किया है। सबसे बड़ी खबर ये रही कि EMBA के एक छात्र को 1.2 करोड़ रुपये सालाना का शानदार पैकेज मिला है, जो किसी भी छात्र के लिए ड्रीम ऑफर माना जाता है। वहीं रेगुलर MBA के छात्रों के लिए सबसे ज्यादा पैकेज 52.50 लाख रुपये सालाना तक पहुंचा। इससे यहां पढ़ने वाले बच्चों की फुल मौज हो गई।

संस्थान द्वारा जारी फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार 421 छात्रों ने प्लेसमेंट प्रोसेस में हिस्सा लिया, जिनमें एग्जीक्यूटिव MBA (EMBA) के 50 छात्र भी शामिल थे। प्लेसमेंट ड्राइव में 60 नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया और छात्रों को जॉब ऑफर दिए। खास बात ये भी है कि इस बैच में 72.83% फ्रेशर्स थे, जबकि 42.93% छात्राएं भी प्लेसमेंट में शामिल रहीं, जो जेंडर बैलेंस के लिहाज से अच्छा संकेत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुक्केबाज भिंडा की हत्या में शामिल आरोपी गिरफ्तार, 'ठेकेदार गिरोह' का है गुर्गा
ये भी पढ़ें:कुख्यात लुटेरे 'बिलोरा-हड्डी' गिरफ्तार, दिल्ली की सड़कों पर मचा रखा था आतंक

रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 25% छात्रों ने औसतन 24.83 लाख रुपये सालाना का पैकेज हासिल किया, जो इस बात का संकेत है कि संस्थान लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर दीपक कुमार श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि को छात्रों की मेहनत और संस्थान की मजबूत अकादमिक व्यवस्था का नतीजा बताया। कुल मिलाकर, IIM रांची के इस प्लेसमेंट सीजन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यहां से निकलने वाले छात्र देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।