हजारीबाग दीपूगढ़ा में रामनवमी जुलूस के दौरान मुकेश सिंह पर जानलेवा हमला
हजारीबाग के दीपूगढा में रामनवमी जुलूस के दौरान ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर प्रणय कुमार उर्फ राजू ने चाकू से वार किया। मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपूगढा में रामनवमी जुलूस के दौरान ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। यह घटना बाजार से घर से लौटने के दौरान हुई। जिसमें प्रणय कुमार उर्फ राजू थोथा ने उन पर चाकू से वार किया। हमले के बाद उन्हें आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके समर्थकों की भीड़ लग गई। यह घटना दीपूगढा गोलंबर के पास रोड कोर्रा थाना क्षेत्र में हुई। मुकेश सिंह ने हमलावर प्रणय कुमार उर्फ राजू उर्फ राजू थोथा दीपुगढ़ा हाउसिंग कॉलोनी निवासी के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया है।
जिसमे आपसी विवाद या पुरानी रंजिश इसकी वजह जताई है। जुलूस के दौरान नाचने के दौरान चाकू से वार किया गया। मुकेश सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि 27 मार्च को रात 10:30 बजे बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में रामनवमी पूजा समिति का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल कुछ परिचितो ने मुझे रोक लिया। कार्यक्रम में व है भी शामिल हो गए इसी बीच प्रणय कुमार उर्फ राजू थोप हत्या करने की नीयत से उनके ऊपर तेज धारदार चाकू से पेट पर वार कर दिया। लेकिन उन्होंने हाथ पकड़ कर अपना पेट बचा लिया। इस जानलेवा हमले का आरोपी राजु थापा का आपराधिक इतिहास रहा है उसके साथ पुरानी रंजिश थी। इस वजह से जानलेवा हमला किया।इस मामले में कोर्रा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन