Woman Robbed of Cash and Jewelry by Fraudsters in Ghatsila साड़पुरा में महिला को सम्मोहित कर एक लाख रुपये का छिनतई, पुलिस कर रही मामले की जांच, Ghatsila Hindi News - Hindustan
More

साड़पुरा में महिला को सम्मोहित कर एक लाख रुपये का छिनतई, पुलिस कर रही मामले की जांच

घाटशिला में एक महिला को दो बदमाशों ने सम्मोहित कर 700 रुपये और एक लाख रुपये के गहने छीन लिए। महिला बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने उसे रुकवाया और झांसे में लेकर गहने और पैसे ले लिए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Tue, 6 Jan 2026 04:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share
साड़पुरा में महिला को सम्मोहित कर एक लाख रुपये का छिनतई, पुलिस कर रही मामले की जांच

घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के साड़पुरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप गली से मंगलवार की दोपहर दो बदमाशो द्वारा नुआगांव की एक महिला को सम्मोहित कर सात सौ रुपया नगद समेत लगभग एक लाख रुपये मुल्य के गहने की छिनतई कर ली। पीड़ीत महिला के अनुसार दो युवक हरियनानवी भाषा बोल रहे थे। घटना के बाद महिला द्वारा इसकी लिखित शिकायत घाटशिला थाना में की कई है। फिलहाल पुलिस महिला के मोबाईल लोकेशन और सीसीटीवी को खंगालकर बदमाशो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार नुआगांव स्थित बाबा ढ़ाबा के पास एयरफोर्स से सेवानिवृत महिला सुनीता त्यागी घर में रहती थी।

मंगलवार को वह घाटशिला बाजार से सब्जी लेकर संतनंदलाल स्कूल के रोड से होते हुए निर्मल बंसल के फ्लैट के बगल से जाने वाले रास्ते में जा रही थी। पीड़ीत महिला के अनुसार एक युवक ने रुककर पहले किसी डाक्टर का पता पुछा, जब महिला ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर किया तो उसने कहा कि आपका बृहस्पति भारी है, आपकी लड़की पर गहरा संकट आने वाला है, वह इसे ठीक कर सकता है। इस दौरान दुसरे तरफ से भी एक युवक आकर दोनो ने महिला से कहा कि आप कपुर खरिदकर लाये, महिला दुकान जाकर कपुर खरिदकर लायी। उसके बाद दोनो बदमास ने महिला को पुरे शरीर से आभुषण उतारवा लिया । इस दौरान महिला ने हाथ में पहने दो सोने की अंगुटी, गले की चैन, मोबाईल और सात सौ रुपया दोनो बदमास को दिया। इस दौरान दोनो बदमास ने महिला को पांच कदम चलने को कहा। महिला गिनकर पांच कदम चली की दोनो बदमाश फरार हो गये। इसके बाद महिला ने उन दोनो को काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन दोनो नहि मिले, तब महिला को लगा कि वे दोनो छिनतई कर फरार हो गये। इसके बाद महिला ने थाना को जानकारी दिया। इस घटना से उक्त मुहल्ले में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने पर जिप सदस्य कर्ण सिंह, झामुमो नेता संजय तिवारी भी मौके पर पहुंच महिला से जानकारी लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।