Demand for Permanent Bus Stand in Godarmana Due to Safety Concerns छत्तीसगढ़ से सटे गोदरमाना में सड़क किनारे बसें खड़ी होने से दुर्घटना की आशंका, Garhwa Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ से सटे गोदरमाना में सड़क किनारे बसें खड़ी होने से दुर्घटना की आशंका

फोटो गोदरमाना एक: गोदरमाना में सड़क पर खड़ी बस रंका प्रखंड के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गोदरमाना में अबतक स्थायी बस पड़ाव की सुविधा नहीं है। य

Wed, 1 April 2026 05:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share
छत्तीसगढ़ से सटे गोदरमाना में सड़क किनारे बसें खड़ी होने से दुर्घटना की आशंका

गोदरमाना, प्रतिनिधि। रंका प्रखंड के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गोदरमाना में स्थायी बस पड़ाव की सुविधा नहीं है। यह झारखंड सीमा का अंतिम छोर है। यहां से हर दिन डेढ़ सौ से अधिक बसें व यात्री वाहनों का संचालन होता है। बस स्टैंड नहीं होने से लागों को बस से उतरने या गंतव्य तक जाने के लिए चढ़ने के दौरान सड़क पर आना जाना होता है। उससे अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि कनहर नदी पर बना पुल पार करने के बाद छत्तीसगढ़ का रामानुजगंज शहर आता है। वहां सभी तरह की सुविधाएं हैं।

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि गोदरमाना में स्थाची बस‌ पड़ाव नहीं रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस पड़ाव के लिए लगातार मांग की जाती है, लेकिन अबतक पहल नहीं किया गया। यहां छत्तीसगढ़ से आनेवाली सभी छोटी-बड़ी गाड़ियां गोदरमाना से होकर ही गढ़वा, रमकंडा, भंडरिया की ओर से झारखंड़ सीमा में प्रवेश करती हैं। सभी सवारी बसें गोदरमाना में कुछ समय के लिए रुकती हैं। स्थायी बस पड़ाव नहीं होने के कारण उक्त बसें कभी नदी के किनारे, कभी कनहर नदी पर बने पुल के पास, कभी सागर मोड़ पर तो कभी भंड़रिया मोड़ पर खड़ी होती है। उससे यात्रियों को परिवार बच्चों को लेकर यहां वहां जाना पड़ता है।बस पकड़ने के लिए भटकना पड़ता है यात्रियों को : मुखियास्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शंभू गुप्ता बताते हैं कि गोदरमाना में स्थायी बस स्टैंड का होना बहुत जरूरी है। स्थायी बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर बस पकड़ने के लिए यात्रियों को भटकना पड़ता है। उससे अक्सर दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। वहीं वार्ड सदस्य राजेश प्रसाद गुप्ता बताते हैं कि स्थायी बसस्टैंड नहीं होने के कारण बसें जहां तहां खड़ी होती हैं। उससे यात्रियों को बस पकड़ने में असुविधा होती है। गोदरमाना में बस स्टैंड निर्माण के लिए प्रशासनिक पहल होनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।