Fog and mist in Jharkhand next week, temperature will rise slightly, no threat of rain झारखंड में ठंड की विदाई? अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम, जानिए बारिश होगी या नहीं, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में ठंड की विदाई? अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम, जानिए बारिश होगी या नहीं

Jharkhand Weather: मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में सुबह दृश्यता प्रभावित हो सकती है। दोपहर बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। जानिए मौसम अपडेट।

Tue, 20 Jan 2026 03:05 PMRatan Gupta वार्ता, रांची
share
झारखंड में ठंड की विदाई? अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम, जानिए बारिश होगी या नहीं

Jharkhand Weather: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, जबकि शुष्क मौसम के कारण कहीं भी बारिश नहीं होगी।

मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में सुबह दृश्यता प्रभावित हो सकती है। दोपहर बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भी सुबह हल्का कोहरा और आंशिक बादल नजर आएंगे।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की धीमी बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। उसके बाद तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 25 जनवरी तक सुबह कोहरा या धुंध रहेगी, बाद में साफ आसमान।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:80 साल की महिला के पेट से निकाला 10Kg ट्यूमर, दिल्ली के डॉक्टरों ने किया चमत्कार
ये भी पढ़ें:मंत्रालय से 2 KM दूर 260 गायों की हत्या! विदेश भेजा गया मांस? आखिर कौन जिम्मेदार

यहां अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9-12 डिग्री के बीच रहेगा। ठंड का असर कम हो रहा है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, विभाग ने वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को सुबह सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई।

बीते 24 घंटों में क्या रहा तापमान

बीते 24 घंटों में चाईबासा का अधिकतम तापमान 30.4°C (सामान्य से 5.2°C अधिक) रहा, जो सबसे ज्यादा था। खूंटी में न्यूनतम 5.1°C दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम 26.6°C (सामान्य से 2.4°C अधिक) और न्यूनतम 8.4°C रहा। जमशेदपुर और डालटनगंज में क्रमशः 28°C व 28.8°C तापमान दर्ज हुआ।

कई जगहों पर अधिकतम तापमान में 2.1-4.0°C की वृद्धि देखी गई। मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने बताया कि शुष्क मौसम जारी रहेगा, इसलिए ठंड से जुड़ी कोई विशेष सलाह जरूरी नहीं। लोग गर्म कपड़े पहनकर सुबह बाहर निकलें।