Everything is Fair in Love and War Congress MP sukhdeo bhagat appeal Modi Government Amid Iran Israel War प्यार और जंग में सब जायज है; ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कांग्रेस सांसद की मोदी सरकार से एक अपील, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

प्यार और जंग में सब जायज है; ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कांग्रेस सांसद की मोदी सरकार से एक अपील

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह 'प्यार और युद्ध में सब जायज है' जैसी स्थिति है। भारत में सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ईरान के साथ है या इजरायल के साथ? 

Sun, 22 March 2026 01:37 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, एएनआई, नई दिल्ली
share
प्यार और जंग में सब जायज है; ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कांग्रेस सांसद की मोदी सरकार से एक अपील

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पूरी दुनिया में असमंजस की स्थिति है। झारखंड से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा हालात ऐसे लगते हैं मानो “प्यार और जंग में सब जायज” वाली स्थिति हो, लेकिन हकीकत यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के भी नियम और मानक होते हैं, जिनका पालन जरूरी है। उन्होंने एएनआई से बातचीत में मोदी सरकार से एक अपील भी की।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा संघर्ष में अंतरराष्ट्रीय नियमों की अनदेखी की जा रही है और ऐसे ठिकानों पर हमले हो रहे हैं, जिनका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। खास तौर पर ऊर्जा से जुड़े ठिकानों पर हमलों से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया पर ईरान युद्ध की मार, 2,500 उड़ानें रद्द; किराया बढ़ने के भी आसार

अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हस्तक्षेप की मांग

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यूएनओ समेत सभी बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विकसित देशों को इस स्थिति में आगे आकर पहल करनी चाहिए, ताकि तनाव को कम किया जा सके और हालात नियंत्रण में आएं। सुखदेव ने स्पष्ट कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने भारत की भूमिका को “शांति के दूत” के रूप में बताते हुए कहा कि ऐसे समय में भारत को शांति स्थापित करने के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, अमेरिका से मंगलुरु पहुंचा LPG जहाज

सरकार से अपील

उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी संकट गहरा है और सरकार भी यह स्वीकार कर चुकी है। यह मांग की कि मौजूदा संसद सत्र के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्ट नीति सामने रखनी चाहिए। संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए ताकि देश में किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे। खाड़ी देशों पर जो भी दुष्प्रभाव पड़ेगा, उसका सबसे ज्यादा असर भारत पर पड़ेगा। भारत को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि वह आज कहां खड़ा है। क्या वह ईरान के साथ है या इजरायल के साथ? आमजन इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैंडिडेट लिस्ट देख क्यों भड़के राहुल? खरगे को देर रात बुलानी पड़ी बड़ी बैठक

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा संकट से महंगाई बढ़ेगी। राहुल गांधी कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं। सरकार कहती है कि पैनिक स्थिति नहीं है। अगर नहीं है तो सरकार को स्पष्ट करना चाहिए क्या आपने इस संकट के समाधान का कोई रास्ता निकाला है? गैस के लिए लोग अभी भी लगातार लाइन में खड़े हैं। अगर नॉर्मल स्थिति आ गई है तो बुकिंग के बाद भी लोगों को लाइन पर क्यों खड़ा होना पड़ रहा है। लेकिन बीच में जो हालात हुए थे, वैसी स्थिति न हो। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि हमारी तैयारी कितनी पूरी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर सिर्फ संबंधित देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया को आर्थिक और ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।