20 वर्ष बाद भी पीड़ित परिवार को नहीं मिली मुआवजा राशि
सुवरिया गांव के एक पीड़ित परिवार को 20 साल बाद भी आपदा मुआवजा राशि नहीं मिली। 2005 में वज्रपात से नाबालिग पुत्र की मौत के बाद से वे मुआवजा के लिए अधिकारियों के पास जाकर भी असफल रहे हैं। विधायक और सरकारी अधिकारियों ने भी उनकी मदद करने का प्रयास किया, लेकिन मुआवजा अभी तक नहीं मिला है।

सुवरिया गांव के पीड़ित परिवार को 20 वर्ष बाद भी आपदा मुआवजा राशि नहीं मिली। पीड़ित परिवार 20 वर्ष से आपदा मद के तहत मिलनेवाले मुआवजा राशि दर-दर भटक रहा है। सुवरिया निवासी सुचांद महतो का कहना है कि 20 मई 2005 को उसके नाबालिग पुत्र संजीव कुमार महतो की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पीड़ित परिवार ने मुआवजा को ले संबंधित अधिकारियों के यहां आवेदन भी किया। बावजूद अभी तक पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि नहीं मिली। पीड़ित परिवार के आवेदन के आलोक में सरकार के विशेष सचिव भगवान दास ने 08.06.2016 को पत्र के माध्यम से उपायुक्त से मामले की जांच कर एसडीआरएफ मद व मानदंड के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा भुगतान करने की बातें कही थी।
विधायक चंद्रदेव महतो ने भी पीड़ित परिवार को मुआवजा भुगतान करने को ले डीसी को पत्र लिखा। बावजूद अभी तक पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि नहीं मिली। इसको ले पीड़ित परिवार काफी आहत है। पिता मजदूरी कर परिवार को भरण-पोषण करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन