Deoghar Municipal Corporation Elections Result 2026 Live Updates Jharkhand Election Results BJP Congress JMM Deoghar Nagar Nikay Chunav Result: देवघर मेयर चुनाव, 9900 वोटों के साथ सबसे आगे कौन? देखें वार्ड वाइज रिजल्ट, Deogarh Hindi News - Hindustan
More

Deoghar Nagar Nikay Chunav Result: देवघर मेयर चुनाव, 9900 वोटों के साथ सबसे आगे कौन? देखें वार्ड वाइज रिजल्ट

Deoghar Nagar Nikay Chunav Result: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए बीते 23 फरवरी को वोट डाले गए और इसके नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। देवघर नगर निगम में मेयर पद के चुनाव में 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। 36 वार्ड पार्षद पद के लिए 225 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Fri, 27 Feb 2026 04:41 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
Deoghar Nagar Nikay Chunav Result: देवघर मेयर चुनाव, 9900 वोटों के साथ सबसे आगे कौन? देखें वार्ड वाइज रिजल्ट

Deoghar Municipal Corporation Elections Result 2026: हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 वार्ड हैं। सुबह 8 बजे से ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। यहां 49.96% मतदान हुआ था। खास बात ये थी कि महिलाएं वोट देने में आगे रहीं। यहां 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। झारखंड में नगर निकाय चुनाव में कुल 43 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 1,087 वार्ड हैं, लेकिन 1,042 वार्डों में चुनाव हुए, क्योंकि 41 पार्षद निर्विरोध चुने गए, तीन वार्डों में नामांकन न होने के चलते तीन स्थान खाली रह गए और मानगो नगर निगम के एक वार्ड में उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान रद्द कर दिया गया।

Deoghar Nagar Nikay Chunav Result Updates:

5: 59 PM- वार्ड 21 से डॉ. अपर्णा झा विजयी 1022 मत

निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योति झा– 939

अंतर– 83

वार्ड 22 से भारती देवी विजयी

निकटतम प्रतिद्वंदी शुभलक्ष्मी देवी

अंतर– लगभग 400

4:39 PM - देवघर महापौर पद

वार्ड नंबर 15 तक की गिनती के अनुसार

रीता चौरसिया को 9900

रवि रावत को 7500

नागेन्द्र नाथ बलियासे को 3400 वोट

4:01 PM - देवघर नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से संदीप विश्वकर्मा जीत चुके हैं। वार्ड 2 से प्रतिभा देवी, वार्ड 3 से किशोर राव, वार्ड 5 से टिप चटर्जी, वार्ड 6 से सीमा सिंह, वार्ड 7 से रूबी देवी और वार्ड 8 से मंजू देवी ने जीत दर्ज की है।

2:59 PM - देवघर नगर निगम में मेयर पद के लिए फर्स्ट राउंड में बीजेपी समर्थित रीता चौरसिया को 5958 वोट मिले हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित रवि राउत 4394 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर नागेंद्र नाथ बलियासे हैं जिनके 2368 वोट मिले हैं। वहीं चौथ स्थान पर उमाशंकर सिंह हैं जिन्हें 2326 वोट मिले हैं।

2:34 PM - वार्ड संख्या 12 से अनूप बरनवाल जीते। उन्हें कुल 937 वोट मिले। दूसरे स्थान पर राहुल केशरी रहे जिन्हें 634 वोट मिले।

1:43 PM - मधुपुर नगर अध्यक्ष पद के लिए दरकशा परवीन 3059 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। वहीं 710 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर अनु कुमारी।

1:38 PM - मेयर पद के लिए बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रीता चौरसिया 2350 मतों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर रवि राउत और तीसरे नंबर पर नागेन्द्र हैं।

1:36 PM - वार्ड संख्या 4 से पंकज पासवान ने जीत दर्त की। उन्होंने 907 वोट हासिल किए। दूसरे स्थान पर राजेंद्र दास (859) ने जीत दर्ज की।

1:22 PM - पार्षद उम्मीदवारों के वोटों की गिनती अभी भी जारी।

11:55 AM - जल्द ही अन्य वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के चुनाव परिणाम आने की उम्मीद।

10:40 AM - मधुपुर नगर परिषद से विजेता

1. वार्ड नंबर 5 प्रत्याशी अजहरूल्लाह राशिद खान जीते।

2. वार्ड नंबर 2 से मोहम्मद सैफी चुनाव जीते

3. वार्ड नंबर 3 से मो. नौशाद आलम चुनाव जीते

4. वार्ड नंबर 4 से मोहम्मद सज्जाद उर्फ जॉर्ज चुनाव जीते।

5. मधुपुर वार्ड नंबर 1 से शहीद इम्तियाज उर्फ चुन्ने चुनाव जीते।

10:13 AM - देवघर जिलांतर्गत मधुपुर नगर परिषद का आया पहला परिणाम। मधुपुर वार्ड नंबर 5 से अताउल्ला खान 171 वोट से हुए विजयी, कुल 412 वोट मिले।

9:59AM - देवघर नगर निगम के लिए जिला राइफल शूटिंग भवन देवघर कॉलेज में मतों की गिनती जारी।

9:41AM - सफेद और गुलाबी मतपत्रों की छंटनी करने के बाद अब मतों की गिनती का काम भी शुरू कर दिया गया है।

8:59AM - देवघर में सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। स्ट्रांग रूम खोल दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और प्रत्याशी भी मौजूद हैं।

8:27AM - सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

8:14 AM- बैलेट पेपर को अलग-अलग किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले वार्ड मैंबर के बैलेट पेपरों को गिना जाएगा। इसके बाद मेयर के बैलेट पर को वोटों की गिनती होगी।

बीजेपी ने देवघर नगर निगम क्षेत्र में पूर्व पार्षद रीता चौरसिया को अपना समर्थित मेयर प्रत्याशी बनाया है। यहां पार्टी के कई बड़े नेता उनके चुनाव प्रचार में जुटे थे। पिछले चुनाव में वे दूसरे स्थान पर थीं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बीजेपी समर्थित रीता चौरसिया ने जमकर प्रचार प्रसार किया था। ऐसे में उनकी भी साख दांव पर है। निशिकांत गोड्डा से सांसद हैं।

इस सीट पर मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कौन जीत हासिल करेगा ये देखने वाली बात होगी। देवघर नगर निगम के लिए शूटिंग रेंज देवघर कॉलेज और मधुपुर नगर परिषद के लिए महिला कॉलेज, मधुपुर को स्ट्रांग रूम बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।