cloudy weather will be in jharkhand mausam depe give update till 26th january झारखंड में दिखेगी बादलों की आवाजाही; 26 जनवरी तक कहां कैसा रहेगा मौसम?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में दिखेगी बादलों की आवाजाही; 26 जनवरी तक कहां कैसा रहेगा मौसम?

Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे ठंड से राहत मिलेगी।

Mon, 19 Jan 2026 03:21 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में दिखेगी बादलों की आवाजाही; 26 जनवरी तक कहां कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सूबे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस खुंटी में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान सूबे के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे रात की कनकनी कम होगी।

इन जिलों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह जिलों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। इसके बाद अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा।

इन जिलों में सुबह दिखेगी धुंध

मौसम विभाग ने हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह जिलों में सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्की धुंध या कोहरा छाने की संभावना जताई है। बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी तक सूबे में मौसम सूखा ही रहने का अनुमान है।

झारखंड मौसम

कल से बादलों की आवाजाही

मौसम विभाग की मानें तो 26 जनवरी तक सर्द हवाओं से सुबह और रात में ठंड बरकरार रहेगी लेकिन कनकनी से राहत के भी आसार हैं। इस हफ्ते 20 जनवरी से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से छिटपुट बादलों की अवाजाही भी देखी जा सकती है। बादलों की मौजूदगी से ठंड से मामूली राहत के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान सुबह के वक्त राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की धुंध या कोहरे की समस्या बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने इस हफ्ते रात में कनकनी में कमी की संभावना जताई है।