चतरा में चरमराई बिजली आपूर्ति, बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान
चतरा जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से कमजोर हो गई है। दिन और रात में अनियमित रूप से बिजली कटने से ग्रामीण और शहरी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहरी क्षेत्रों में 16-18 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 8-10 घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली की कमी से व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं।

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में विद्युत व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमरा गयी है। भीषण और उमस भरी गर्मी में अनियमित विद्युत जानलेवा साबित हो रहा है। न दिन को सही बिजली मिल रही है और ना ही रात में। विभागी दावों पर गौर करें तो जिले में विद्युत की आपूर्ति शहरी क्षेत्र में 18 से 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 14 से 16 घंटे आपूर्ति करने का दावा है। परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही है। शहरी क्षेत्र में 16 से 18 घंटे विद्युत की आपूर्ति हो रही है। परंतु हर दस से पंद्रह मिनट पर विद्युत का कटना और आना आम बात हो गयी है।
वही ग्रामीण क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे भी विद्युत की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे ग्राीमण क्षेत्र में रहने वाले लोगो की परेशानी काफी बढ़ गयी है। कम समय में विद्युत की आपूर्ति से विद्युत पर आधारित व्यवसाय काफी प्रभावित हो रहा है। वेल्डिंग दुकानदार पिंटू विश्वकर्मा ने बताया कि हर दस मिनट पर बिजली कट जाती है और आती है। जिस कारण दुकान में बैठ कर रहना पड़ता है। जब-जब बिजली आती है तो थोड़ा-थोड़ा काम किसी तरह कर पाते है। वहीं बिजली के अभाव में लोग समय से अपने घरो में टंकी में पानी भी नहीं भर पाते है। जिससे घर का कई तरह का कार्य प्रभावित होता है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चतरा जिला में 60 किलोमीटर की से चोरकारी ग्रिड से चतरा में विद्युत लाईन आता है जिस कारण वोल्ट में उतार चढ़ाव आते रहता है। यहीं कारण है कि विद्युत लाईन बार-बार ट्रीप करता है। जिस दिन चतरा प्रखंड के दाढ़ा में बने पावर ग्रिड से चतरा में विद्युत की आपूर्ति शुरू हो जायेगा उस दिन इस समस्या से लोगो को निजात मिल जायेगा। वर्तमान समय में जिला को 60 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति हो रहा है। जबकि 80 मेगावाट विद्युत की आवश्यकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन