Historic Nari Shakti Vandan Act 2023 33 Reservation for Women in India नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव : बालमुचू, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव : बालमुचू

चाईबासा भाजपा जिला अध्यक्ष सह मुख्य वक्ता गीता बालमुचू ने रविवार को चक्रधरपुर मोदी आहार कार्यालय में प्रेस वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नारी

Mon, 13 April 2026 12:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव : बालमुचू

चक्रधरपुर। चाईबासा भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने रविवार को चक्रधरपुर मोदी आहार कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को देश के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताया। कहा कि भारत सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है। यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं, संघर्षों और सशक्त भविष्य का प्रतीक है। कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से देश का विकास अधिक संतुलित, समावेशी और टिकाऊ बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत में अब ‘नारी शक्ति केवल एक विचार नहीं रही, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में निर्णायक भूमिका निभा रहीं हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं के जीवन के हर क्षेत्र आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य में व्यापक सुधार किया है। इन पहलों ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ ही उन्हें परिवार तथा समाज में निर्णय लेने की क्षमता प्रदान की है।उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 4.6 करोड़ से अधिक खाते खोले जाने की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन वितरित किए गए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 4.27 करोड़ से अधिक महिलाओं को पोषण सहायता प्रदान की गई है, जिससे मातृ मृत्यु दर में कमी आई है।मौके पर चक्रधरपुर जिलाध्यक्ष दीपक पासवान, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, विजय सिंह गागराई, महामंत्री सीमा कुमारी मुंडारी, रूपा सिंह, रानी बांदिया, बसंती महाली, विमला प्रसाद, सुखमती पान, चंपावती गोप, गीता श्यामरीवाल, प्रिया देवी, भगवती देवी, सरिता देवी, खुशबू देवी, अनिमा मिंज समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।