पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का हुआ पोस्टमार्टम, परिजन शव को ले गए गांव
चाइबासा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली इजराइल उर्फ अमृत पुरती का शव शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। अमृत पुरती 14 साल की उम्र में घर छोड़कर चला गया था और 2018 में उसकी नक्सलियों से संबंध की जानकारी मिली थी। परिजन शव को गांव ले गए।
चाइबासा। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली गोइलकेरा के सांगाजाटा निवासी इजराइल उर्फ इसराइल उर्फ अमृत पुरती का शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को सदर अस्पताल में तीन सदस्य मेडिकल टीम के द्वारा किया गया।शव को गुरुवार को रात के लगभग 1,30 सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में ला कर रख दिया गया था। पोस्टमार्टम के समय सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिताभ भगत उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार बुधवार को टोटो थाना अंतर्गत रुटागुटू जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में इजराइल उर्फ अमृत पुरती मारा गया था।
परिवार की प्रतिक्रिया
अमृत पुरती के बड़े भाई दुकरा पुरती अपने परिजनों के साथ भाग का शव लेने सदर अस्पताल पहुंचे।दुकरा पुरती ने बताया कि 14 साल के उम्र में ही अमृत पुरती घर छोड़ कर चला गया था।बीच बीच में गांव आता था।सभी को बताता था कि वह बाहर काम करता है। लेकिन वर्ष 2018 में जब गांव वालों को पता चला कि अमृत नक्सलियों के साथ काम करता है तो ग्रामीणों ने उसे गांव आने पर प्रतिबंध लगा दिया था,तब से घर नहीं आता था। पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी दी गई।
अंतिम संस्कार की योजना
उन्होंने एक सवाल के ज़वाब में बताया कि अब तो वह मर चुका है,इस लिए शव गांव ले जा कर क्रियाकराम कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृत की शादी नहीं हुई है। परिजन शव को पैतृक गांव गोइलकेरा के सांगाजाटा ले गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन