जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चाईबासा के विजय सुंडी का हुआ चयन
चाईबासा के तीरंदाज विजय सुंडी का चयन पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है। विजय ने साईं सोनीपत में आयोजित चयन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वह चाईबासा में प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं और उनकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
चाईबासा। विजय वर्तमान में चाईबासा स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण के सिकुरसाई चाईबासा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीरंदाज विजय सुंडी का चयन पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ। तीरंदाज विजय सुंडी मूलतः सरायकेला-खरसावां जिले के बारडीह ग्राम निवासी हैं। विजय का चयन जापान के अईची नागोया में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है। चयन के लिए साईं सोनीपत में 19 से 21 मई तक आयोजित चयन प्रतियोगिता में विजय सुंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी काम माहौल है।
विजय वर्तमान में चाईबासा स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण के सिकुरसाई ,चाईबासा में प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। लगातार मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण के दम पर उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विजय के चयन पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, झारखंड तीरंदाजी संघ की सचिव पूर्णिमा महतो, संयुक्त सचिव सुमंत चंद मोहंती, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त,उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुन्द रूंगटा , जिला खेल पदाधिकारी, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह, बीएस राव, प्रकाश राम,ऑलम्पियन सह अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक मांझी सवैया, राजेंद्र गुईया, ओलंपियन मंगल सिंह चंपिया , पश्चिमी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ, चाईबासा के पदाधिकारियों सहित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई कि विजय सुंडी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए पदक जीतकर झारखंड और भारत का नाम गौरवान्वित करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन