BJP MP Nishikant Dubey demands investigation into Pakistani nationals married to Indian citizens इंडियन लोगों से शादी करने वाले पाकिस्तानियों की जांच हो, BJP सांसद निशिकांत दुबे की मांग, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

इंडियन लोगों से शादी करने वाले पाकिस्तानियों की जांच हो, BJP सांसद निशिकांत दुबे की मांग

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कहा कि कश्मीर निश्चित रूप से भारत में वापस आएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान अलग-अलग देशों में बंट जाएगा।

Mon, 28 April 2025 02:11 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, देवघर। एएनआई
share
इंडियन लोगों से शादी करने वाले पाकिस्तानियों की जांच हो, BJP सांसद निशिकांत दुबे की मांग

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कहा कि कश्मीर निश्चित रूप से भारत में वापस आएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान अलग-अलग देशों में बंट जाएगा। उन्होंने हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों और भारतीय नागरिकों के बीच शादियों पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच करने की मांग की है।

निशिकांत दुबे ने झारखंड के देवघर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, "कश्मीर हमारा है और हम इसे वापस लेकर रहेंगे। पाकिस्तान के कई टुकड़े हो जाएंगे- बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और पंजाब। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आप कह सकते हैं कि भाजपा ने झूठा आश्वासन दिया। यह पीएम मोदी की गारंटी है।''

भाजपा सांसद ने सुरक्षा चिंताओं के बारे में बोलते हुए हाल की घटनाओं का भी जिक्र किया, जिसमें कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए थे। उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों और भारतीय नागरिकों के बीच शादियों पर सवाल उठाते हुए कहा, “दुश्मन देश के किसी व्यक्ति से विवाह क्यों किया जाए? उन्होंने कहा कि ऐसी शादियों के पीछे के इरादों की बारीकी से जांच की जानी चाहिए।”

दुबे ने कहा, "जिन लोगों ने हमारे लोगों की हत्या में पाकिस्तान को सपोर्ट किया या जिन्होंने भारतीयों से शादी करने के नाम पर उन्हें सपोर्ट किया, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।''

दुबे ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के लश्कर-ए-तैयबा के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश बॉर्डर को सुरक्षित किया जाना चाहिए।

भारत-बांग्लादेश के बीच गंगा जल संधि को भी बताया गलत

उन्होंने बांग्लादेश के साथ जल बंटवारे के समझौतों पर बोलते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 1996 में साइन की गई गंगा जल संधि की निंदा कर इसे गलत फैसला बताया। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर कई बार चिंता जताई है।

निशिकांत दुबे ने कहा कि आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए भारत और बांग्लादेश की सीमाओं को सुरक्षित करना जरूरी है। 1996 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा गंगा जल समझौते को लेकर लिया गया फैसला सरासर गलत था। बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार यह कहते रहे हैं।