महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-17 में महिलाओं के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उप नगर आयुक्त पारुल सिंह और उपमहापौर अंकुर सिंह ने उद्घाटन किया। शिविर में डॉ. मेघा ने 70 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मौसम जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।

आदित्यपुर। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के तहत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-17 स्थित प्रभात सामुदायिक भवन में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप नगर आयुक्त पारुल सिंह और उपमहापौर अंकुर सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में सिद्धेश नर्सिंग हॉस्पिटल की डॉ. मेघा की ओर से महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनके साथ सहयोगी चिकित्सक के रूप में अनमोल कुमारी और राजन कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान करीब 70 महिलाओं की जांच की गई। जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर और थायराइड की जांच शामिल रही।डॉ.
मेघा ने महिलाओं और बच्चों को मौसम जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने गर्मी के मौसम में अधिक पानी पीने, सादा भोजन एवं तरल पदार्थ लेने, बाहर के खानपान से परहेज करने की सलाह दी। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नीतू शर्मा सहित फूलदाई झा, प्रतिमा देवी, रीना कुमारी, नूतन कुमारी, सुमन कुमारी, कविता कुमारी, रिंकी सिंह, मीरा प्रसाद और सरिता पांडेय समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन