6 arrested in pregnant women murder case in bokaro झारखंड गर्भवती महिला को पीटकर हत्या, पुलिस ने लिया ऐक्शन; 6 गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड गर्भवती महिला को पीटकर हत्या, पुलिस ने लिया ऐक्शन; 6 गिरफ्तार

झारखंड के बोकारो में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला को पीटकर मार डाला गया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया कि मारपीट के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी।

Sun, 31 May 2026 12:09 PMMohammad Azam पीटीआई, बोकारो
share
झारखंड गर्भवती महिला को पीटकर हत्या, पुलिस ने लिया ऐक्शन; 6 गिरफ्तार

झारखंड के बोकारो में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला को पीटकर मार डाला गया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया कि मारपीट के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी।

क्या बोली पुलिस

इस मामले पर बात करते हुए बेरमो पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सुरेंद्र भुइयां समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात को दो गुटों में चल रही लड़ाई के बीच महिला पहुंच गई और लड़ाई शांत करवा रही थी। इस दौरान महिला को सुरेंद्र भुइयां और वहां मौजूद बाकी लोगों ने पीट दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

भाजपा भी मैदान में

इस मामले भाजपा की झारखंड इकाई भी आगे आ गई है। भाजपा ने दावा किया कि महिला चार महीने की प्रेग्नेंट थी और उसकी हत्या की गई है। पार्टी ने इस घटना के विरोध में एक दिन के बंद का आह्वान किया है।

इस मामले पर बात करते हुए एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को बेरमो पुलिस स्टेशन इलाके के धौरा धोरी रेलवे साइडिंग, 5 नंबर कॉलोनी में हुई। उस समय पीड़ित महिला अनीता देवी और उसके पति ने दो पड़ोसियों के बीच हो रही कहासुनी में दखल दिया था।अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट सब-डिविज़नल अस्पताल भेजा गया है।

आरोपियों की भी हुई पहचान

गिरफ़्तार किए गए अन्य पाँच आरोपियों की पहचान बबलू कुमार, बीरेंद्र कुमार भारती, राहुल डेगर, राजेश भुइयां और धीरेन भुइयां के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिवार के बयानों और लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के बाद इन आरोपियों को गिरफ़्तार किया। पुलिस इंचार्ज ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है और मामले की विस्तृत जाँच चल रही है।

भाजपा ने बंद का किया आह्वान

इस बीच भाजपा ने पीड़ित महिला की कथित हत्या के विरोध में रविवार को बोकारो में एक दिन के बंद का आह्वान किया है। शनिवार रात को जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बेरमो में चार महीने की गर्भवती महिला की हत्या के विरोध में 31 मई को बोकारो में एक दिन के बंद का आह्वान किया है।