35 ias officers transfer in jharkhand see who got what responsibilty list झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर शाम 35 IAS अधिकारियों का कर दिया ट्रांसफर; किसे कौन सी जिम्मेदारी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर शाम 35 IAS अधिकारियों का कर दिया ट्रांसफर; किसे कौन सी जिम्मेदारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह तबादला 22 मई को किया गया, हालांकि कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना शनिवार को देर शाम जारी की।अधिसूचना के अनुसार, पलामू के डीडीसी मोहम्मद जावेद हुसैन को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है।

Sun, 24 May 2026 06:35 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर शाम 35 IAS अधिकारियों का कर दिया ट्रांसफर; किसे कौन सी जिम्मेदारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह तबादला 22 मई को किया गया, हालांकि कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना शनिवार को देर शाम जारी की।अधिसूचना के अनुसार, पलामू के डीडीसी मोहम्मद जावेद हुसैन को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है। खूंटी के डीसी सौरभ भुवानिया अब देवघर के उपायुक्त होंगे। वही, गढ़वा के डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्र को गढ़वा जिले का ही डीसी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव छवि रंजन को खेलकूद निदेशक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त वे झारखंड खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक के पद पर रहेंगे।

शशि प्रकाश झा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अभियान निदेशक बनाया गया

शशि प्रकाश झा को अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बनाया गया है। वे झारखंड मेडिकल एवं हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। जीशान कमर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन को अब सुवर्णरेखा परियोजना जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा सुनील सिंह को विशेष सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विजय गुप्ता को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर, फैज हक अहमद को अपर सचिव राजस्व विभाग, भोर सिंह यादव को अपर सचिव वन विभाग बनाया गया है। जेआईडीसीओ के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन को अब जेईएमसीएल का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं सत्येंद्र कुमार को अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बनाया गया है। पशुपतिनाथ मिश्रा को गढ़वा का डीसी बनाया गया है।

माधवी मिश्रा सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक

माधवी मिश्रा को सूचना प्रौद्योगिकी का निदेशक, अनन्य मित्तल को जेएसएलपीएस का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जादव विजय नारायण राव को महिला एवं बाल विकास का अपर सचिव, आर रोनिटा को जल संसाधन विभाग का अपर सचिव, नमन प्रियेश लकड़ा को पर्यटन निदेशक, अंजलि यादव को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद का परीक्षा नियंत्रक, विद्यानंद शर्मा पंकज को कृषि निदेशक, रोबिन टोप्पो को पशुपालन निदेशक बनाया गया है।

आलोक शिकारी कच्छप को अनुसूचित जनजाति सहकारिता विकास निगम का एमडी बनाया गया

इसके अलावा आलोक शिकारी कच्छप को अनुसूचित जनजाति सहकारिता विकास निगम का एमडी, अनिलसन लकड़ा को निबंधक महानिरीक्षक, नीरज कुमार सिंह को उत्पाद आयुक्त, कर्ण सत्यार्थी को वित्त विभाग का अपर सचिव, झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह को मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के सीईओ का भी प्रभार मिला है। वहीं चंदन कुमार को जैक आईटी का सीईओ, प्रीति रानी को हस्तकरघा निदेशक, प्रेरणा दीक्षित को ग्रामीण विकास विभाग का अपर सचिव, शशि प्रकाश सिंह को स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव, कुमार ताराचंद को जल संसाधन का अपर सचिव, कृतिश्री जी को गृह विभाग का अपर सचिव, समीरा एस को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का संयुक्त सचिव, दिनेश कुमार यादव को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य, सौरभ कुमार भुवानिया को देवघर का उपायुक्त, मोहम्मद जावेद हुसैन को खूंटी का उपायुक्त, अनिमेष रंजन को गुमला का डीडीसी और विस्पुते श्रीकांत यशवंत को गोड्डा का डीडीसी बनाया गया है।