आप मेरे से सेक्स के बारे में भी पूछ सकते हो; डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से ऐसा क्यों कहा- VIDEO
शुक्रवार को जब वह वाइट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे तब उन्होंने ऐसा कुछ कहा कि पूरे सभागार में हंसी गूंज उठी। हालांकि उनके आलोचक इसकी आलोचना कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बात रखने के बाद उन्होंने पत्रकारों से सवाल पूछने को कहा।

Donald Trump on Sex: ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच दुनिया की निगाहें अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर टिकी रहती हैं। वह रोज नए-नए दावे करते हैं। शुक्रवार को जब वह फ्लोरिडा में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे तब उन्होंने ऐसा कुछ कहा कि पूरे सभागार में हंसी गूंज उठी। हालांकि उनके आलोचक इसकी आलोचना कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बात रखने के बाद उन्होंने पत्रकारों से सवाल पूछने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं ऐसे राजनेताओं में नहीं हूं जो सवालों से बचते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा हैं। इसमें ट्रंप बोलते हैं, ''अब मैं कुछ सवाल लूंगा। आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। आप सेक्स के बारे में भी मेरे से बात कर सकते हैं। मैं उन नेताओं जैसा नहीं हूं जो सवालों से बचते हैं।'' ट्रंप के इतना कहते ही पत्रकार परिषद में हंसी गूंज उठी।
ट्रंप ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें एक महान शांतिदूत के तौर पर याद किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कई लंबे समय से चले आ रहे संघर्षों को सुलझाने के अपने दावों पर भी जोर दिया।
अपनी विरासत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, "अच्छा, मैं आपको बताता हूं। मैंने आपको बताया था कि मैंने आठ युद्धों को सुलझाया है। इसका मतलब है कि लाखों-करोड़ों लोगों को बचाया। इनमें से कुछ युद्ध तो बहुत लंबे समय से चल रहे थे। एक 34 साल से, एक 32 साल से, एक 29 साल से और एक 22 साल से। ये बहुत लंबे समय तक चलने वाले युद्ध थे और हर साल इनमें बहुत से लोग मारे जा रहे थे।"
उन्होंने आगे कहा कि उनके प्रयासों से संघर्ष वाले इलाकों में लोगों की जान बचाने में मदद मिली। उन्होंने कहा, "तो मैंने लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई है। मुझे पता है कि यह बात मेरे मुंह से कहना शायद सही न लगे, लेकिन मैं चाहूंगा कि मेरी विरासत एक महान शांतिदूत के तौर पर बने, क्योंकि मेरा सच में यह मानना है कि मैं एक शांतिदूत हूं।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन