Why Did JD Vance Call Pakistan a day before Trumps Speech and Deliver a Stern Message ट्रंप की स्पीच से पहले वेंस ने पाकिस्तान को क्यों किया कॉल, एक सख्त संदेश भी दे दिया, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप की स्पीच से पहले वेंस ने पाकिस्तान को क्यों किया कॉल, एक सख्त संदेश भी दे दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को और अल्टीमेटम दे दिया है। बुधवार को उन्होंने देश के नाम संबोधन भी दिया है। अब खबर है कि इससे एक दिन पहले ही मंगलवार को उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान से बात भी की थी।

Thu, 2 April 2026 10:19 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप की स्पीच से पहले वेंस ने पाकिस्तान को क्यों किया कॉल, एक सख्त संदेश भी दे दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को और अल्टीमेटम दे दिया है। बुधवार को उन्होंने देश के नाम संबोधन भी दिया है। अब खबर है कि इससे एक दिन पहले ही मंगलवार को उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान से बात भी की थी। कहा जा रहा है कि उन्होंने पाकिस्तान के जरिए ईरान को सख्त संदेश भी भेजा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

रॉयटर्स से बातचीत में मामले के एक जानकार ने बताया कि वेंस पाकिस्तान में मध्यस्थों से ईरान युद्ध को लेकर बात की थी। यह बात मंगलवार को हुई थी। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि ट्रंप के निर्देश पर वेंस ने निजी तौर पर संकेत दिए हैं कि अमेरिकी की कुछ मांगें पूरी होने पर राष्ट्रपति सीजफायर करने के लिए तैयार हैं।

क्या मैसेज दिया

सूत्र ने बताया है कि वेंस ने पाकिस्तानी मध्यस्थों से बातचीत में 'सख्त संदेश' भी दे दिया है। उपराष्ट्रपति ने संदेश दिया है कि ट्रंप अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कहा कि जब तक तेहरान डील के लिए तैयार नहीं हो जाता, तब तक उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बनता ही रहेगा। हालांकि, इसे लेकर ट्रंप प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

वेंस का बढ़ा कद

ईरान युद्ध को खत्म कराने को लेकर वेंस को बड़े किरदार के तौर पर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि अमेरिका की तरफ से बातचीत में वेंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर शामिल हैं। खास बात है कि वेंस को ही साल 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।