where is american private chandrayaan on moon scientists intension चंद्रमा पर कहां गायब हो गया अमेरिका का एथेना लैंडर? टेंशन में वैज्ञानिक; NASA ने रोका टेलिकास्ट, International Hindi News - Hindustan
More

चंद्रमा पर कहां गायब हो गया अमेरिका का एथेना लैंडर? टेंशन में वैज्ञानिक; NASA ने रोका टेलिकास्ट

  • निजी कंपनी द्वारा चंद्रमा पर भेजे गए मिशन को लेकर वैज्ञानिक टेंशन में आ गया है। बताया जा रहा है कि मिशन चंद्रमा पर लैंड तो हुआ था लेकिन अब इसकी स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है।

Fri, 7 March 2025 01:05 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
चंद्रमा पर कहां गायब हो गया अमेरिका का एथेना लैंडर? टेंशन में वैज्ञानिक; NASA ने रोका टेलिकास्ट

अमेरिका की प्राइवेट कंपनी इंट्यूएटिव मशीन्स का एथेना लैंडर गुरुवार को चांद पर उतरा था। इसकी पुष्टि नासा ने भी की थी। हालांकि अब कहा जा रहा है कि इसकी स्थिति की जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं नासा ने लाइव टेलिकास्ट भी बंद कर दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पता नहीं चल पा रहा कि लैंडर चांद की सतह पर सीधा खड़ा है या नहीं। जानकारी के मुताबिक मिशन की पुष्टि को लेकर समय लग सकता है।

मिशन के डायरेक्टर और कंपनी के टिम क्रेन भी स्पष्ट नहीं कर पाए कि मिशन चंद्रमा पर उतरा है या नहीं। उन्होंने कहा कि लैंडर की स्थिति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सतह पर उतरने के बाद भी लैंडर से संपर्क साधा गया था। पिछली बार जब ‘इंट्यूटिव मशीन्स’ नामक इस कंपनी ने एक वर्ष पहले चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारा था, तो वह तिरछा होकर गिर गया था।

कंपनी का सबसे नया ‘एथेना लैंडर’ योजना के अनुसार चंद्रमा की कक्षा से बाहर निकल गया। उसमें एक ‘आइस ड्रिल’, एक ड्रोन और दो रोवर लगे हैं। एक घंटे तक ऐसा लगा कि यह ‘लैंडर’ अच्छी तरह उतर रहा है लेकिन ‘मिशन कंट्रोल’ को उसके उतरने की पुष्टि करने में थोड़ा समय लगा।

उन्होंने कहा, ‘हम यह मूल्यांकन करने का काम कर रहे हैं कि सतह पर हमारा झुकाव कितना है।’ अधिकारियों ने बताया कि ‘एथेना’ नियंत्रकों (कंट्रोलर) से संपर्क कर रहा था और सौर ऊर्जा पैदा कर रहा था, लेकिन ‘लैंडिंग’ के 20 मिनट बाद भी क्रेन यह पुष्टि करने में असमर्थ थे कि लैंडर के साथ सब कुछ ठीक है या नहीं। नासा और इंट्यूटिव मशीन्स ने इस लैंडिंग का सीधा प्रसारण अचानक समाप्त करते हुए कहा कि बाद में वे और जानकारियां साझा करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले साल, इंटुएटिव मशीन्स ने इतिहास रचा जब इसके पहले चंद्र लैंडर ओडीसियस ने चंद्र सतह पर एक नरम टचडाउन किया, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्र सतह पर उतरने वाला पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। नासा के अनुसार, लैंडर वैज्ञानिक उपकरणों से भरा हुआ है और चंद्रमा के पर्यावरण को और समझने के लिए नासा की विज्ञान जांच और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनों को ले जायेगा और चंद्रमा की सतह पर भविष्य के मानव मिशनों की तैयारी में मदद करेगा।

आईएम-2 चंद्र गतिशीलता, संसाधन पूर्वेक्षण और उप-सतह सामग्री से अस्थिर पदार्थों के विश्लेषण को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है, जो पृथ्वी से परे जल स्रोतों को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।