छिड़ गया महायुद्ध, इजरायल ने ईरान पर कर दिया हमला; पूरे देश में आपातकाल
मध्य एशिया में तनाव के बीच इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हमला कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान में धुएं का गुबार उठता देखा गया है।
मध्य एशिया में तनाव के बीच इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हमला कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान में धुएं का गुबार उठता देखा गया है। बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान पहले से ही युद्ध की स्थिति में हैं और यह इसी बीच इजरायल और ईरान की भिड़ंत मध्य एशिया के लिए चिंताजनक खबर है। अमेरिका ने एक दिन पहले ही इजरायल से अपने नागरिकों को निकलने को कह दिया था।
इजरायल में बज उठे सायरन
ईरान पर हमला करने के बाद पूरे इजरायल में एक साथ सायरन बज उठे। इजरायली सेना ने कहा है कि ईरान भी मिसाइल अटैक कर सकता है। ऐसे में लोगों को सावधान करने के लिए सायरन बजाए गए हैं। पूरे देश में युद्ध आपातकाल लागू कर दिया गया है।
युद्ध में कूद सकता है अमेरिका
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह तेहरान में धमाका हुआ। सरकार ने इस धमाके को लेकर कोई बयान नहीं जारी किया है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कहा था कि अगर ईरान के साथ वार्ता का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलता है तो वह हमला करने से गुरेज नही करेंगे। अगर ईरान इजरायल पर हमले करता है तो इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि अमेरिका भी इस युद्ध में कूद पड़ेगा और फिर युद्ध और भी भीषण हो सकता है।
अमेरिका ने कल ही जारी कर दी थी एडवाइजरी
इजराइल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने शुक्रवार को यरूशलेम में दूतावास के कर्मचारियों से सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए तुरंत देश छोड़ने का आग्रह किय था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 10:24 बजे मिशन के कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में हकाबी ने कहा कि जो लोग जाना चाहते हैं 'उन्हें आज ही ऐसा करना चाहिए' और उन्हें जल्द से जल्द बेन-गुरियन हवाई अड्डे से बाहर जाने वाली उड़ानों में सीटें सुरक्षित कर लेना चाहिए।
हकाबी ने ईमेल में कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन देर करने के बजाय जल्द ही प्रस्थान की योजना बनाना महत्वपूर्ण है। यह चेतावनी ईरान पर अमेरिकी हमले की संभावना को लेकर बढ़ते तनाव के बीच आई है। सैन्य कार्रवाई की स्थिति में इजराइल को ईरान या उसके सहयोगियों द्वारा जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन