vladimir putin says elon musk is mad for mars compares him to father of Soviet space program मंगल ग्रह के लिए पागल हैं एलन मस्क, पुतिन ने सोवियत रूस के स्पेस जनक से की तुलना, International Hindi News - Hindustan
More

मंगल ग्रह के लिए पागल हैं एलन मस्क, पुतिन ने सोवियत रूस के स्पेस जनक से की तुलना

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर एलन मस्क की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह मंगल ग्रह के लिए पागल हैं। पुतिन ने मस्क की तुलना सोवियत रूस के स्पेस जनक से की।

Thu, 17 April 2025 06:53 AMGaurav Kala रॉयटर्स
share
मंगल ग्रह के लिए पागल हैं एलन मस्क, पुतिन ने सोवियत रूस के स्पेस जनक से की तुलना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर अमेरिका के अरबपति उद्यमी एलन मस्क की तारीफ करते हुए उन्हें सोवियत संघ के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक सर्गेई कोरोलेव के समकक्ष बताया। पुतिन रूस की अंतरिक्ष नीति पर छात्रों से बातचीत कर रहे थे। पुतिन ने कहा कि अमेरिकी अरबपति मस्क मंगल ग्रह के लिए पागल हैं और उनकी यही बात मुझे बहुत पसंद है।

सोवियत रूस के स्पेस जनक से मस्क की तुलना

पुतिन ने कहा, "आप जानते हैं, अमेरिका में एक व्यक्ति रहता है, जो मंगल ग्रह को लेकर बिल्कुल पागल कहा जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा कि “ऐसे लोग मानव जाति में बहुत कम होते हैं, जो किसी एक विचार के लिए पूरी तरह समर्पित रहते हैं। भले ही वो विचार आज अविश्वसनीय लगे, पर समय के साथ वह साकार हो सकता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूक्रेन की जंग में अब चीनी लड़ाके भी उतरे, जेलेंस्की के दावे से अमेरिका तक खलबली
ये भी पढ़ें:रूस के ऐतिहासिक दिन पर भारत की मौजूदगी, पुतिन ने भेजा पीएम मोदी को न्यौता

कोरोलेव कौन थे?

सर्गेई कोरोलेव को सोवियत स्पेस प्रोग्राम का आर्किटेक्ट कहा जाता है। उन्हीं की अगुवाई में 1961 में यूरी गागरिन को पहली मानव अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा गया था। पुतिन इससे पहले भी मस्क को "एक असाधारण व्यक्ति" बता चुके हैं। मस्क की कंपनी SpaceX अंतरिक्ष तकनीक में दुनिया भर में अग्रणी मानी जाती है।

गौरतलब है कि मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख सलाहकार हैं और यूक्रेन को लेकर उनके बयानों ने पश्चिमी देशों में विवाद खड़ा किया है। मस्क यूक्रेन की रणनीति और अमेरिकी सहयोग की कई बार आलोचना कर चुके हैं, जिससे उन्हें रूस की सहानुभूति भी मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।