Vladimir putin preparing to attack in another country amid war with ukraine एक और देश पर हमला करने की फिराक में पुतिन, अटैक से पहले ढूंढ लिया बहाना; यूक्रेन कनेक्शन, International Hindi News - Hindustan
More

एक और देश पर हमला करने की फिराक में पुतिन, अटैक से पहले ढूंढ लिया बहाना; यूक्रेन कनेक्शन

  • यूक्रेन से भीषण युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन ने एक और यूरोपीय देश पर हमला करने की योजना बना ली है। अटैक से पहले बहाने भी ढूंढ लिए हैं। इन दिनों रूस यूक्रेन का नाम लेकर आरोप भी लगा रहा है।

Wed, 25 Dec 2024 09:43 PMGaurav Kala एएनआई
share
एक और देश पर हमला करने की फिराक में पुतिन, अटैक से पहले ढूंढ लिया बहाना; यूक्रेन कनेक्शन

यूक्रेन और रूस के बीच महायुद्ध को अगले साल फरवरी में तीन साल पूरे हो जाएंगे। व्लादिमीर पुतिन की सेना यूक्रेन पर जमकर कहर बरपा रही है। पलटवार करते हुए यूक्रेनी लड़ाके भी रूस को तगड़ी चोट दे रहे हैं। इस बीच पुतिन ने एक और यूरोपीय देश पर हमले की तैयारी कर ली है। अटैक से पहले कथित तौर पर बहाना भी ढूंढ लिया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने यूरोपीय देश मोल्दोवा पर ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र में सैन्य अभियान की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जानकारों को अंदेशा है कि रूस जल्द ही कुछ बड़ा कर सकता है।

माल्दोवा यूरोप का छोटा सा देश है। पुराने समय में आज का माल्दोवा रोमन साम्राज्य के अधीन था। 1812 में इसके पूर्वी हिस्से पर रूस ने कब्ज़ा कर लिया था और नाम रखा गया बेस्साराबिया। रूसी खुफिया एजेंसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि मोल्दोवा राष्ट्रपति मैया सैंडू यूक्रेन की सीमा से लगे ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र में सैन्य अभियान की योजना बना रहे हैं । सैंडू ने मंगलवार को राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली है।

बुधवार को रूस के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि नाटो मोल्दोवा को यूक्रेन के लिए हथियार केंद्र में बदल रहा है। इस आरोप से यह आशंका और बढ़ गई है कि मास्को अपने छोटे पड़ोसी देश के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई का बहाना तलाश रहा है।

रूस के आरोपों पर माल्दोवा

रूस के संगीन आरोपों पर सैंडू के चीफ ऑफ स्टाफ एड्रियन बालुटेल ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि ट्रांसनिस्ट्रिया में सैन्य रूप से प्रवेश करने की कोई योजना नहीं है, हालांकि वह इस क्षेत्र को मोल्दोवा का हिस्सा बताते हैं। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि मॉस्को का मानना ​​है कि ये हथियार अंततः यूक्रेन के लिए थे। उन्होंने अपने दावों को पुष्ट करने के लिए सैंडू के पश्चिमी समर्थक झुकाव का हवाला दिया।

पुतिन दे चुके हैं संकेत

हाल के महीनों में, पुतिन ने लगातार यह संकेत दिया है कि न केवल यूक्रेन, बल्कि अन्य देश जो मास्को के खिलाफ युद्ध में उसकी मदद करते हैं, उन्हें क्रेमलिन संभावित रूप से दुश्मन मान सकता है, जिन पर वह हमला कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US से कट्टर दुश्मनी, फिर रूसी ट्रंप के ग्रीनलैंड प्रस्ताव का क्यों कर रहे समर्थन
ये भी पढ़ें:रूस जा रही फ्लाइट क्रैश, 67 यात्री थे सवार; 40 से ज्यादा की मौत
ये भी पढ़ें:यूक्रेन ने किम जोंग के 3000 सैनिकों को मार डाला; जेलेंस्की का बड़ा दावा
ये भी पढ़ें:सुसाइड ड्रोन और खूंखार सैनिकों की टोली रूस भेजेंगे किम जोंग, बदला लेने की तैयारी

ट्रांसनिस्ट्रिया क्या है?

ट्रांसनिस्ट्रिया मोल्दोवा का रूस-संबद्ध अलग हुआ क्षेत्र है, जो मोल्दोवा में डेनिस्टर नदी के एक हिस्से और यूक्रेन के बीच स्थित है। रोमानिया इसके पश्चिम में स्थित है। यह क्षेत्र 1990 में मोल्दोवा से अलग हो गया था। सितंबर 2006 में इसने अपनी स्वतंत्रता पर फिर से जोर देते हुए एक जनमत संग्रह पारित किया था और रूस के साथ एक संघ का आह्वान किया। इस जनमत संग्रह को मोल्दोवा ने मान्यता नहीं दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।