Vladimir Putin on Donald Trump Greenland plan America interest in this is historic अमेरिका की इसमें दिलचस्पी ऐतिहासिक; डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड प्लान पर व्लादिमीर पुतिन, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका की इसमें दिलचस्पी ऐतिहासिक; डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड प्लान पर व्लादिमीर पुतिन

  • डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को संयुक्त राज्य में शामिल कर लेने के प्लान को रूसी राष्ट्रपति ने आश्चर्यजनक नहीं बताया है। पुतिन का कहना है कि अमेरिका इसमें ऐतिहासिक रूप से दिलचस्पी लेता रहा है।

Fri, 28 March 2025 08:16 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका की इसमें दिलचस्पी ऐतिहासिक; डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड प्लान पर व्लादिमीर पुतिन

अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड को अपना हिस्सा बना लेने की पहल चलाई जा रही है। अब इस मुद्दे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अपना पक्ष रखा है। पुतिन के मुताबिक अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड को अपना हिस्सा बना लेने की बात कहना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं हैं। इतिहास में ऐसा कई बार हुआ है जब अमेरिका ने इसको अपना हिस्सा बनाने की कोशिश की है या फिर रुचि दिखाई है।

आर्कटिक बंदरगाह मरमंस्क में एक सम्मेलन में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने 19वीं सदी में पहली बार ग्रीनलैंड पर नियंत्रण हासिल करने की योजना पर विचार किया था। लेकिन तब बात नहीं बनी बाद में उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इसे डेनमार्क से खरीदने की कोशिश की लेकिन तब भी सफल नहीं हो पाए।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल कर लेने की बात करना आपको पहली नजर में आश्चर्यचकित कर सकता है लेकिन इसमें आश्चर्य जैसी कोई बात नहीं है। यह मानना गलत है कि वर्तमान अमेरिकी प्रशासन कोई नई बात कह रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका स्पष्ट रूप से आर्कटिक क्षेत्र में अपने आर्थिक हितों और सैन्य राजनीतिक हितों को व्यवस्थित रखने के लिए ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बाद जारी रखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उषा वेंस सहित ट्रंप के बड़े अधिकारी जा रहे ग्रीनलैंड, भड़के PM- यहां क्या कर रहे
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से ग्रीनलैंड को हुआ फायदा, बढ़ गई द्वीप की आमदनी
ये भी पढ़ें:पनामा और ग्रीनलैंड लेकर रहेंगे; ट्रंप के खतरनाक इरादे, पर जेलेंस्की की तारीफ

ग्रीनलैंड दुनिया के आकर्षण का केंद्र उस वक्त बन गया था जब अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे संयुक्त राज्य का हिस्सा बनाने की पेशकश कर दी थी। ट्रंप के इस बयान के बाद यूरोपीय देश काफी नाराज नजर आए थे। दरअसल, ट्रंप का कहना था कि अमेरिका को अपने साथी नाटो सदस्य देश के अंतर्गत आने वाले ग्रीनलैंड के खनिज संसाधनों पर किसी न किसी रूप में नियंत्रण करना चाहिए। इसके अलावा ग्रीनलैंड का अपना सामरिक महत्व भी है। चीन और रूस दोनों ही इस क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों और जलमार्गों पर कब्जा करना चाहते हैं।

वर्तमान में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस ग्रीनलैंड की यात्रा पर गए हुए हैं। लेकिन वहां के मूल निवासियों द्वारा इस यात्रा के विरोध के बाद इस यात्रा को छोटा कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।