अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी, 8 बच्चों की मौत; पुलिस ने बताई घटना की वजह
अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत। पुलिस ने घटना को घरेलू कलह का परिणाम बताया है। मृतक बच्चों की उम्र एक से लेकर चौदह वर्ष के बीच है।

अमेरिका के लुसियाना में गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक श्रेवेपोर्ट में यह घटना हुई है। मृतक बच्चों की उम्र 1 से लेकर 14 साल के बीच में थी। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पुलिस विभाग के प्रमुख क्रिस बोर्डेलॉन ने बताया कि घरेलू कलह की वजह से यह हिंसा हुई है।हमलावर को मार गिराया गया है। पुलिस विभाग के प्रमुख क्रिस बोर्डेलॉन ने बताया कि घरेलू कलह की वजह से यह हिंसा हुई है। मामले की जांच जारी है।
क्रिस बोर्डेलॉन ने घटना की ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि यह हिंसा घरेलू विवाद की वजह से हुई थी। सुबह करीब 6 बजे विवाद शुरू हुआ। इसके बाद एक व्यक्ति ने अकेले ही बंदूक लेकर फायरिंग शुरू कर दी। उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और एक के बाद एक 8 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि कई बच्चे हमलावर के परिवार के ही थे।
घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह लगभग 6 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बाद जब वह घटनास्थल पर पहुंचे, तब भी हमलावर लगातार फायरिंग कर रहा था। बकौल, पुलिस वह एक ही जगह रुका नहीं रहा, बल्कि अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए गोली चलाता रहा। इसकी वजह से कई लोग उसका निशाना बने। दो से तीन घरों को निशाना बनाने के बाद आरोपी ने एक कार को छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा किया और उससे समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर ही हमला रना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसकी गोली लगने से मौत हो गई।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में गोली लगने के बाद भी दो महिलाएं जीवित बची हैं। हालांकि, एक पीड़िता को गोली सिर में लगी है, जबकि दूसरी को भी जानलेवा चोटें आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों में से एक महिला के साथ आरोपी के प्रेम संबंध होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें, अमेरिकी राज्य लुइसियाना में श्रेवेपोर्ट, टेक्सास की सीमा के करीब है। जनसंख्या के लिहाज से यह राज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन