Donald Trump Speech: अमेरिका का मिशन पूरा, 2-3 हफ्ते में ईरान को तबाह कर देंगे; युद्ध पर ट्रंप ने क्या-क्या कहा US President donald trump address to nation amd Iran War - international news
More
Hindi NewsविदेशDonald Trump Speech: अमेरिका का मिशन पूरा, 2-3 हफ्ते में ईरान को तबाह कर देंगे; युद्ध पर ट्रंप ने क्या-क्या कहा

Donald Trump Speech: अमेरिका का मिशन पूरा, 2-3 हफ्ते में ईरान को तबाह कर देंगे; युद्ध पर ट्रंप ने क्या-क्या कहा

Trump Speech Live: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब एक महीने से अधिक समय से जारी इस संघर्ष ने वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा हालात को गहराई से प्रभावित किया है।

Donald Trump Speech: अमेरिका का मिशन पूरा, 2-3 हफ्ते में ईरान को तबाह कर देंगे; युद्ध पर ट्रंप ने क्या-क्या कहा

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति

Himanshu Jha| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 02 Apr 2026 07:02 AM
हमें फॉलो करें

Trump Speech: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। यह संबोधन ऐसे समय में हुआ जब एक महीने से अधिक समय से जारी इस संघर्ष ने वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा हालात को गहराई से प्रभावित किया है। ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी हमले को सफल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने अपने सभी टारगेट को पूरा कर लिया है, लेकिन अभी ऑपरेशन जारी रहेगा।

2 Apr 2026, 06:54:58 AM IST

Trump Speech Live: अभी जारी रहेगा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी

Trump Speech Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जारी रहने की भी बात कही है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ईरान के भीतर सत्ता परिवर्तन कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने अपना मिशन पूरा कर लिया है, लेकिन ऑपरेशन जारी रहेंगे। ट्रंप ने कहा कि अगले 2-3 हफ्ते में ईरान पर और बड़ा हमला करेंगे। उन्होंने अमेरिका को बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने दावा किया कि ईरान का आक्रामक रवैया अब खत्म हो चुका है।

2 Apr 2026, 06:54:47 AM IST

Trump Speech Live: विवाद खत्म होते ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल जाएगा

Trump Speech Live: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान में हमारा ऑपरेशन खत्म हो चुका है। हमने अपने सभी टारगेट को हासिल कर लिया है। अब ईरान पर निर्भर है कि वह इसे कब तक जारी रखते हैं। जैसे ही विवाद खत्म हो जाएगा तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मिडिल ईस्ट के तेल की जरूरत नहीं है।

2 Apr 2026, 06:46:09 AM IST

Trump Speech Live: हमने अपना मिशन पूरा कर लिया, बहुत जल्द ईरान से वापस आएगी अमेरिकी सेना

Trump Speech Live: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपना मिशन पूरा कर लिया है। बहुत जल्द ईरान से अमेरिकी सेना वापस आएगी। अमेरिका ने अपने सभी टारगेट को पूरा कर लिया है।

2 Apr 2026, 06:42:04 AM IST

Trump Speech Live: ईरान को कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे- ट्रंप

Trump Speech Live: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने काफी कम समय में दुश्मन को तबाह कर दिया। ईरान में अब सत्ता परिवर्तन हो चुका है। युद्ध के इतिहास में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि हम ईरान को कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे। साथ ही यह भी कहा कि वह पुरानी गलतियों को ठीक कर रहे हैं।

2 Apr 2026, 06:39:15 AM IST

Trump Speech Live: हमारे कंट्रोल में है ईरान की सेना- ट्रंप का बड़ा दावा

Trump Speech Live: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कई दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि अब ईरान की पूरी सेना अमेरिका के कंट्रोल में है। ईरान के सभी बड़े नेता मारे जा चुके हैं। ईरान की मिसाइल क्षमता भी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे। उन्होंने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका की सुरक्षा के लिए यह ऑपरेशन अभी जारी है। अमेरिकी सेना को उन्होंने दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बताया।

2 Apr 2026, 06:35:00 AM IST

Trump Speech Live: ट्रंप का दावा- खत्म हो चुकी है ईरान की नौसेना

Trump Speech Live: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आज रात ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को पंगु बना दिया है। हमारी सेना ने ईरान को काफी नुकसान पहुंचाया है।

2 Apr 2026, 06:33:42 AM IST

Trump Speech Live: NASA को ट्रंप ने दी बधाई

Trump Speech Live: अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत नासा को बधाई देने के साथ की है।

2 Apr 2026, 06:32:01 AM IST

Trump Speech Live: राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं ट्रंप

Donald Trump Speech Live: ईरान युद्ध के 34 दिनों के बाद आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश को संबोधित कर रहे हैं।

2 Apr 2026, 06:19:00 AM IST

Trump Speech Live: भाषण से पहले ट्रंप की चेतावनी- ईरान को पूरी तरह तबाह कर दूंगा

Trump Speech Live: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तब तक ईरान को पूरी तरह तबाह करता रहेगा या जैसा कि लोग कहते हैं उसे पाषाण युग में वापस भेजता रहेगा जब तक कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) आवाजाही के लिए खुल नहीं जाता। ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्धविराम के लिए तैयार था, लेकिन अमेरिका तभी सहमत होगा जब यह अहम जलमार्ग फिर से सामान्य रूप से काम करने लगेगा। वहीं, ईरान का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य उसके दुश्मनों अमेरिका और इजरायल को छोड़कर बाकी सभी के लिए खुला है।

2 Apr 2026, 05:52:26 AM IST

Trump Speech Live: भाषण से पहले ट्रंप बोले- मैं बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं

Trump Speech Live: डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण से पहले चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज मैं एक छोटा-सा भाषण देने वाला हूं। असल में मैं सबको बताने वाला हूं कि मैं कितना महान हूं और मैंने कितना बढ़िया काम किया है और मैंने कितना जबरदस्त काम किया है!"

2 Apr 2026, 05:39:04 AM IST

Trump Speech Live: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर असर

Trump Speech Live: गौरतलब है कि Strait of Hormuz इस पूरे संघर्ष का सबसे अहम केंद्र बना हुआ है, जहां से दुनिया के लगभग 20% तेल की आपूर्ति होती है। इस मार्ग में बाधा के कारण वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल आया है और कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।

2 Apr 2026, 05:38:36 AM IST

Trump Speech Live: ट्रंप की लगातार गिर रही लोकप्रियता

Trump Speech Live: विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप अपने भाषण में ईरान के खिलाफ अभियान की समयसीमा को दोहराएंगे। उन्होंने पहले कहा था कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों में अपने सैन्य अभियान को समाप्त कर सकता है और उसने अपने अधिकांश लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता पर भी असर पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी रेटिंग 40% से नीचे चली गई है, जबकि असंतोष का स्तर 50% से अधिक हो गया है। युद्ध और उसके आर्थिक प्रभाव को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।

2 Apr 2026, 05:37:57 AM IST

Trump Speech Live: NATO के खिलाफ भी बोल सकते हैं ट्रंप

Trump Speech Live: इस बीच, ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान में अपने सैन्य अभियान को समाप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना बहुत जल्दी वहां से बाहर निकल सकती है, हालांकि जरूरत पड़ने पर स्पॉट स्ट्राइक (छोटे टारगेट हमले) जारी रह सकते हैं। ट्रंप के संबोधन में NATO को लेकर भी तीखी टिप्पणी की संभावना है। उन्होंने हाल ही में नाटो सहयोगियों पर युद्ध में पर्याप्त समर्थन न देने का आरोप लगाया है और यहां तक कहा है कि अमेरिका इस सैन्य गठबंधन से बाहर निकलने पर भी विचार कर सकता है। कई नाटो देशों ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल होने से इनकार कर दिया है और कुछ ने अपने हवाई क्षेत्र तक बंद कर दिए हैं।

2 Apr 2026, 05:37:14 AM IST

Trump Speech Live: ट्रंंप का दावा- सीजफायर चाहता है ईरान

Trump Speech Live: अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने दावा किया कि मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस दावे को झूठा और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि जब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला, सुरक्षित और स्वतंत्र नहीं होता, तब तक अमेरिका कार्रवाई जारी रखेगा।

2 Apr 2026, 05:35:00 AM IST

Trump Speech Live: कुछ ही देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

Trump Speech Live: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब एक महीने से अधिक समय से जारी इस संघर्ष ने वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा हालात को गहराई से प्रभावित किया है। वाइट हाउस की ओर से अभी तक इस भाषण के पूरे विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन ट्रंप के हालिया बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि यह संबोधन युद्ध, संभावित युद्धविराम और अमेरिका की रणनीति पर केंद्रित हो सकता है। ट्रंप भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह यह संबोधन देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।