US KC 135 plane crashes while refueling during flight to Iraq killing 4 of 6 crew members ईरान से जंग के बीच क्रैश हुआ अमेरिकी विमान, 6 की मौत; हवा में भर रहा था ईंधन, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान से जंग के बीच क्रैश हुआ अमेरिकी विमान, 6 की मौत; हवा में भर रहा था ईंधन

इराक में अमेरिका का विमान KC-135 हवा में फ्यूलिंग के दौरान क्रैश हो गया है। इस विमान में सवार 6 क्रू सदस्यों की मौत हो गई है। सैंटकाम के मुताबिक इस क्रैश में न तो दुश्मन की गोलीबारी की जानकारी सामने आई है और न ही अमेरिकी पक्ष की तरफ से की गई फायरिंग की।

Fri, 13 March 2026 03:54 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान से जंग के बीच क्रैश हुआ अमेरिकी विमान, 6 की मौत; हवा में भर रहा था ईंधन

ईरान पर मिलकर हमला करने वाले अमेरिका और इजरायल को भी युद्ध में भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस युद्ध में अभी तक आधिकारिक रूप से अमेरिका के चार विमान गिर चुके हैं और एक महंगा एयर डिफेंस सिस्टम थाड़ (THAAD) का रडार भी नष्ट हो चुका है। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार को चौथे विमान के गिरने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ईंधन भरने वाले एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 6 क्रू सदस्यों की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस विमान के गिरने में अभी तक न तो दुश्मन की गोलीबारी और न ही अपने पक्ष की तरफ से की गई फायरिंग ही शामिल थी। सेंटकॉम के मुताबिक इस पर अभी जांच की जा रही है।

सेंटकॉम की तरफ से इस घटना पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस घटना में दो विमान शामिल थे। क्रैश होने वाला विमान (बोइंग KC-135) ईरान में जारी अभियानों का हिस्सा था। यह एक टैंकर विमान है, जो कि दूसरे जेट्स को हवा में ही फ्यूल उपलब्ध कराता था। घटना के बाद अभी बचाव कार्य जारी है। इस विमान के क्रैश होने के बाद दूसरा विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत समेत इन देशों पर टैरिफ बढ़ाने जा रहे ट्रंप, SC से झटके के बाद निकाला तरीका

आपस में टक्कर की आशंका

सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो और तस्वीरों में अमेरिका के एक दूसरे ईंधन टैंकर विमान को तेल अवीव एयरपोर्ट पर उतरते हुए देखा गया है। इस जहाज के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा हुआ दिख रहा है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह दोनों ईंधन वाहक जहाज हवा में ही एक-दूसरे से टकरा गए थे, जिसकी वजह से एक जहाज क्रैश हो गया, जबकि दूसरा जहाज सुरक्षित रूप से लैंड कर पाया। हालांकि, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस युद्ध में आधिकारिक रूप से अमेरिका के चार विमान गिर चुके हैं। केसी-135 के गिरने से पहले अमेरिका के तीन एफ-15 जहाज भी कतरी वायुसेना की गलती की वजह से मार गिराए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं अली जाफरी? ईरान की हार को असंभव बना दिया, US-इजरायल को कर दिया कन्फ्यूज

अमेरिकी वायुसेना अभियानों के लिए खास KC-135

अमेरिका की वायुसेना के लिए इस विमान की भूमिका बहुत ही खास है। बोइंग का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान हवा में उड़ते हुए अन्य लड़ाकू विमानों में ईंधन भरने की क्षमता रखता है। इस विमान में चार टर्बोफैन इंजन लगे होते हैं और यह अपने साथ करीब 146 टन वजन लेकर उड़ान भर सकता है। पिछले 60 सालों से यह लंबी दूरी के अमेरिकी सैन्य अभियानों में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ईरान युद्ध के दौरान भी इन विमानों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है, ताकि अमेरिकी विमानों की उड़ने की क्षमता को बढ़ाया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।