US Iran War Trump gives final warning to Iran in address to nation Iran respond with missiles moments later ईरान ने मिसाइलों से दिया डोनाल्ड ट्रंप की ‘आखिरी वार्निंग’ का जवाब, इजरायल को दहलाया, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान ने मिसाइलों से दिया डोनाल्ड ट्रंप की ‘आखिरी वार्निंग’ का जवाब, इजरायल को दहलाया

ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा है कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और कोई समझौता नहीं हुआ तो वे ईरान पर जोरदार हमले करेंगें। वहीं ईरान ने इन धमकियों का जवाब मिसाइलों से दिया है।

Thu, 2 April 2026 09:57 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान ने मिसाइलों से दिया डोनाल्ड ट्रंप की ‘आखिरी वार्निंग’ का जवाब, इजरायल को दहलाया

US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का जवाब मिसाइलों से दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जब गुरुवार सुबह अमेरिका के लोगों के नाम संबोधन में ईरान को फाइनल वार्निंग दे रहे थे, उसी वक्त ईरान ने इजरायल को दहला दिया। ईरान ने इजरायल की ओर कई ताकतवर मिसाइलें दागी हैं। इससे पहले ट्रंप ने अपने भाषण में कहा था कि ईरान ने जल्द ही कोई समझौता नहीं किया तो अमेरिका ईरान पर अपने हमले तेज कर देगा और ईरान के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा।

इजरायली सेना ने तक ईरानी हमलों की पुष्टि की है। इजरायल की सेना ने बताया कि गुरुवार को ईरानी मिसाइल हमले का जवाब देने के लिए हवाई सुरक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गई थीं। सेना की 'होम फ्रंट कमांड' के अनुसार, उत्तरी इजरायल के कई इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे थे। एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'2-3 हफ्ते तक ईरान को बहुत मारेंगे', ट्रंप बोले- उन्हें पाषाण युग में भेज देंगे

सेना ने एक बयान में कहा कि उसने तीन घंटे से कुछ ज्यादा समय के भीतर तीसरी बार ईरान से इजरायल के क्षेत्र की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान की है। इजरायल ने कहा है कि खतरे को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां काम कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने ईरान के तेल पर क्यों नहीं किया अटैक, खुद किया खुलासा; अल्टीमेटम भी दिया

ट्रंप ने दी बड़ी धमकी

इससे पहले ट्रंप ने अपने भाषण में ईरान को बड़ी धमकियां दी हैं। उन्होंने कहा है कि ईरान ने अगर कोई समझौता नहीं किया तो ईरान को पाषाण युग में धकेल देंगे। ट्रंप ने ईरान के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की धमकी भी दी है। उन्होंने संबोधन में कहा, “बातचीत जारी है। सत्ता परिवर्तन हमारा लक्ष्य नहीं था। हमने कभी नहीं कहा कि सत्ता परिवर्तन हमारा मकसद है, लेकिन उनके सभी पुराने नेताओं की मौत के कारण वहां सत्ता परिवर्तन हो चुका है। वे सभी मारे जा चुके हैं। नया समूह कम उग्र है और कहीं अधिक समझदार है। फिर भी, अगर इस अवधि के दौरान कोई समझौता नहीं होता है, तो हमारी नजरें अहम ठिकानों पर हैं। यदि कोई समझौता नहीं हुआ, तो हम उनके हर एक बिजली उत्पादन संयंत्र को बहुत जोरदार तरीके से और संभवतः एक साथ निशाना बनाएंगे। और उन्हें पाषाण युग में पहुंचा देंगे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने इन 6 देशों को नुकसान से बचाने की खाई कसम, ईरान युद्ध पर अपडेट दे दिया

युद्ध खत्म होने के संकेत नहीं?

ट्रंप ने कहा है कि ईरान में अमेरिकी सेना का अभियान फिलहाल जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “हम ईरान को अगले दो से तीन हफ्तों में बेहद कड़ी चोट पहुंचाने वाले हैं। हम उन्हें उस स्थिति में वापस ले जाएंगे, जहां वे पूरी तरह तबाह हो जाएं।” ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में अमेरिकी सेना के मुख्य रणनीतिक लक्ष्य लगभग पूरे होने के करीब हैं। ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, "जैसा कि मैंने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' की घोषणा करते समय कहा था, हमारे लक्ष्य बहुत सरल और स्पष्ट हैं। हम व्यवस्थित रूप से उस शासन की अमेरिका को धमकाने या अपनी सीमाओं के बाहर अपनी ताकत दिखाने की क्षमता को खत्म कर रहे हैं। इसका मतलब है ईरान की नौसेना को खत्म करना - जो अब पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है; उनकी वायु सेना और मिसाइल कार्यक्रम को ऐसे स्तर पर नुकसान पहुंचाना जो पहले कभी नहीं देखा गया; और उनके रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह से तबाह कर देना। हमने यह सब कर लिया है... मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ये मुख्य रणनीतिक लक्ष्य अब पूरे होने के करीब हैं।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।