US Iran War latest American troops leaking Secrets claims viral video क्लब जाकर ईरान युद्ध की खुफिया जानकारी लीक कर रहे अमेरिकी सैनिक? वायरल वीडियो में क्या खुलासे?, International Hindi News - Hindustan
More

क्लब जाकर ईरान युद्ध की खुफिया जानकारी लीक कर रहे अमेरिकी सैनिक? वायरल वीडियो में क्या खुलासे?

सैन डिएगो अमेरिका के बड़े सैन्य केंद्रों में से एक है, जहां कई बड़े नौसैनिक और सैन्य ठिकाने हैं, और आम तौर पर ऐसे इलाकों के पास स्ट्रिप क्लब और बार भी होते हैं।

Thu, 2 April 2026 09:24 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
क्लब जाकर ईरान युद्ध की खुफिया जानकारी लीक कर रहे अमेरिकी सैनिक? वायरल वीडियो में क्या खुलासे?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया राष्ट्र के नाम संबोधन में इस बात को साफ कर दिया है कि ईरान युद्ध अभी जारी रहेगा। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि आने वाले हफ्तों में अमेरिका ईरान पर और तगड़े हमले करने वाला है। इससे पहले यह खबरें थीं कि अमेरिका जल्द ही ईरान में जमीनी अभियान शुरू कर सकता है और इसके लिए ट्रंप ने हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती शुरू कर दी है। अब इन सैनिकों को लेकर एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है। अमेरिका की एक जानी मानी टिकटॉकर ने अपनी एक वीडियो में दिखाया है कि किस तरह अमेरिकी सैनिक इस जंग से निराश हो गए हैं और इस निराशा में वह खुफिया जानकारियां भी लीक कर देते हैं।

पेशे से क्लब में डांस करने वाली एक टिकटॉकर ने दावा किया है कि कई अमेरिकी जवान अपनी तैनाती से जुड़ी बातें लोगों को बता रहे हैं। वायरल वीडियो में सैन डिएगो की डांसर चार्म डेज, जिनके करीब नौ लाख फॉलोअर्स हैं, ने बताया कि पास के सैन्य ठिकानों से आने वाले कई सैनिक क्लब में आते हैं और खूब पैसे लुटाते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दावा?

वीडियो में चार्म ने बताया, “मैंने हाल में देखा है कि बहुत सारे सैन्य लोग आ रहे हैं और अपना सारा पैसा खर्च कर रहे हैं। वे थोड़े उदास लगते हैं। कहते हैं ‘हम मजे करेंगे’, लेकिन साफ दिखता है कि कुछ ठीक नहीं है। फिर बताते हैं कि ‘हम अगले हफ्ते अभियान शुरू करने वाले हैं’।” डांसर आगे कहती है, “इनमें से कई बहुत अच्छे हैं, लेकिन इतने कम उम्र के लड़कों को देखना और फिर उन्हें अलविदा कहना मुझे भावुक कर देता है।” बता दें कि सैन डिएगो अमेरिका के बड़े सैन्य केंद्रों में से एक है, जहां कई बड़े नौसैनिक और सैन्य ठिकाने हैं, और आम तौर पर ऐसे इलाकों के पास स्ट्रिप क्लब और बार भी होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप की शर्तों पर खत्म होगा युद्ध, ग्राउंड ऑपरेशन के संकेत; US का क्या प्लान?

ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी तेज?

इस वीडियो के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि अमेरिका ईरान में बड़े स्तर पर ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। संभावित अमेरिकी जमीनी अभियान की अटकलों के बीच, अमेरिका ने मंगलवार को आक्रमण पोत यूएसएस ट्रिपोली को हिंद महासागर में तैनात कर दिया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने यह जानकारी दी है। सेंटकॉम द्वारा जारी एक तस्वीर में 45,000 टन वजनी युद्धपोत को हिंद महासागर में नौवहन करते हुए दिखाया गया, हालांकि ईरान से इसकी सटीक दूरी का खुलासा नहीं किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में उतार दिए 3500 सैनिक, ईरान की बमबारी के बीच बड़ा ऐक्शन

अमेरिका के रक्षा विभाग द्वारा 26 मार्च को साझा की गयी तस्वीरों के अनुसार, ट्रिपोली पर 31वें समुद्री अभियान दल के लगभग 1,800 नौसैनिक तैनात हैं। कुछ फोटोज में मरीन "जहाज रक्षा अभ्यास" में भाग लेते नजर आए। अमेरिकी नौसेना के आंकड़ों के मुताबिक यह पोत लगभग 1,850 नौसैनिकों के साथ करीब 1,200 नाविकों के दल को ले जाने में सक्षम है। इसी बीच, सैन्य जमावड़े के तहत लगभग 2,200 नौसैनिकों के साथ 11वां नौसैनिक अभियान दल को भी पश्चिम एशिया की ओर भेजे जाने की खबर है। इसके अलावा 82वीं वायुसेना इकाई के करीब 1,000 सैनिकों को क्षेत्र में तैनात किए जाने की सूचना है, जो बढ़ते तनाव के बीच व्यापक अमेरिकी सैन्य तैयारी का संकेत देता है।

टिकटॉकर का वीडियो वायरल

इस बीच अब टिकटॉकर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। कुछ लोगों ने इसे सैनिकों की अंदरूनी भावना बता रहे हैं, तो वहीं कुछ ने कहा है कि इससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है और गुप्त जानकारी लीक की जा रही है। एक मरीन अधिकारी ने चेतावनी दी है कि सैनिकों को तैनाती से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए, क्योंकि लोग समझे बिना उसे सोशल मीडिया पर डाल देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप के सैनिक शार्कों का बनेंगे भोजन; ईरान की अमेरिका को खुली धमकी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।