US Blockade at Iranian Ports Begins Today What Will Be the Impact on the Strait of Hormuz तेल के लिए मचेगा हाहाकार! ईरानी पोर्ट्स पर आज से अमेरिका का पहरा; होर्मुज पर कितना असर, International Hindi News - Hindustan
More

तेल के लिए मचेगा हाहाकार! ईरानी पोर्ट्स पर आज से अमेरिका का पहरा; होर्मुज पर कितना असर

यूएस सेंट्रल कमांड ने सोमवार (भारतीय समयानुसार) कहा, 'अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के बल राष्ट्रपति की घोषणा के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे (ET) से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात की नाकेबंदी शुरू कर देंगे।'

Mon, 13 April 2026 06:10 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
तेल के लिए मचेगा हाहाकार! ईरानी पोर्ट्स पर आज से अमेरिका का पहरा; होर्मुज पर कितना असर

ईरान के साथ बातचीत असफल होने के बाद अब अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकेबंदी का ऐलान किया है। सोमवार से ही अमेरिकी नौसेना स्ट्रेट पर जहाजों के आवागमन को रोकेगी। वहीं, ईरान का दावा है कि इस जलमार्ग पर अब भी उनका ही नियंत्रण है। ऐसे में दोनों मुल्कों में फिर संघर्ष बढ़ने की आशंका तेज हो गई है। खास बात है कि होर्मुज जलमार्ग प्रभावित होने से एक बार फिर कई देशों में तेल संकट जैसी स्थिति बन सकती है।

अमेरिका का प्लान

यूएस सेंट्रल कमांड ने सोमवार (भारतीय समयानुसार) कहा, 'अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के बल राष्ट्रपति की घोषणा के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे (ET) से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात की नाकेबंदी शुरू कर देंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डील होने ही वाली थी कि..., ईरान ने बताया कहां फेल हुई पाकिस्तान में US से बात

होर्मुज पर नहीं होगा असर

आगे बताया गया, 'यह नाकेबंदी ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आने या वहां से जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी, जिसमें अरब की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी बंदरगाह शामिल हैं। सेंटकॉम बल होर्मुज से गैर-ईरानी बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों की आवाजाही में कोई बाधा नहीं डालेंगे।'

नाकेबंदी शुरू होने से पहले व्यापारिक जहाजों को एक औपचारिक नोटिस के जरिए और जानकारी दी जाएगी। सभी नाविकों को सलाह दी जाती है कि वे 'नोटिस टू मरीनर्स' पर नजर रखें और ओमान की खाड़ी या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के इलाकों में काम करते समय ब्रिज-टू-ब्रिज चैनल 16 पर अमेरिकी नौसेना से संपर्क करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दशकों से जिस खेल पर अमेरिका का कब्जा, उसी में ट्रंप को मात दे गए चीन और ईरान

वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका ने उठाया कदम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु हथियारों के मुद्दे पर तेहरान के साथ शांति वार्ता विफल होने के कुछ घंटों बाद रविवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज में जहाजों के प्रवेश या निकास को रोकने के लिए तत्काल नाकेबंदी शुरू करेगी। ट्रंप ने 'ट्रूथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अमेरिकी नौसेना को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उन सभी जहाजों की पहचान करने और उन्हें रोकने का निर्देश दिया है जिन्होंने ईरान को टोल का भुगतान किया है।

उन्होंने कहा, 'जो कोई भी अवैध टोल का भुगतान करेगा, उसे समुद्र में सुरक्षित आवागमन की अनुमति नहीं मिलेगी।' उन्होंने दावा किया कि अन्य देश भी होर्मुज की इस नाकेबंदी में शामिल होंगे। ट्रंप ने कहा, 'उन्हें पैसा चाहिए और उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें परमाणु चाहिए। इसके अतिरिक्त हम पूरी तरह से 'तैयार और मुस्तैद' हैं और हमारी सेना उचित समय पर ईरान के बचे-खुचे हिस्से को भी पूरी तरह से नष्ट कर देगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान दोनों से भारत के रिश्ते अच्छे, निभाई सूझबूझ की भूमिकाः राजनाथ सिंह

ईरान ने किया कंट्रोल का दावा

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड नौसेना ने रविवार को कहा कि होर्मुज के पास आने वाले सैन्य जहाजों को 'दृढ़ और बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।' खास बात है कि पाकिस्तान में हुई अमेरिका और ईरान से बीच वार्ता बगैर किसी समाधान के खत्म हो गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।