ukraine russia war in 2024 russia lost more than 4 lakhs army persons how much so far यूक्रेन से युद्ध की कीमत चुका रहे पुतिन; 2024 में गंवा दिए 4 लाख सैनिक, अब तक कितना जीते, International Hindi News - Hindustan
More

यूक्रेन से युद्ध की कीमत चुका रहे पुतिन; 2024 में गंवा दिए 4 लाख सैनिक, अब तक कितना जीते

  • यूक्रेन और रूस के बीच जंग में नई रिपोर्ट पुतिन की नाकामी दिखाती है। रूस ने 2024 में चार लाख से ज्यादा सैनिकों को खो दिया, जबकि तीन साल में रूसी सेना यूक्रेन में 1 प्रतिशत हिस्से पर भी कब्जा नहीं कर पाई।

Mon, 6 Jan 2025 06:52 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
यूक्रेन से युद्ध की कीमत चुका रहे पुतिन; 2024 में गंवा दिए 4 लाख सैनिक, अब तक कितना जीते

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को फरवरी महीने में तीन साल पूरे हो जाएंगे। रूस ने नए साल के साथ ही यूक्रेन के एक और महत्वपूर्ण शहर पर कब्जा कर लिया है। उसने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसकी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में कुराखोव शहर पर कब्जा कर लिया। रूस ने इसे यूक्रेन पर बड़ी जीत बताया है, लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? 2022 से चल रही जंग में रूस अपने लाखों सैनिकों की लाशों के ढेर पर मुट्ठीभर शहरों पर ही कब्जा कर पाई है। रिपोर्ट बताती है कि रूस ने 2024 में चार लाख से ज्यादा सैनिकों को खो दिया, जबकि तीन साल में रूसी सेना यूक्रेन में 1 प्रतिशत हिस्से पर भी कब्जा नहीं कर पाई।

यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र डोनेट्स्क के कुछ हिस्सों में रूसी सेना की कामयाबी 2024 तक 4,168 वर्ग किमी (1,609 वर्ग मील) खेतों और मुट्ठीभर गांवों तक ही सीमित है। यह देश के 0.69 प्रतिशत के बराबर है। वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक, इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर की रिपोर्ट बताती है कि युद्ध में रूसी सेना को बहुत नुकसान हो रहा है।

2024 में चार शहरों पर रूस की जीत

आईएसडब्ल्यू ने कहा, "रूसी सेना ने 2024 तक चार शहरों - अवदिवका, सेलीडोव, वुहलदार और कुराखोव पर कब्जा किया है। युद्ध-पूर्व आबादी इन प्रत्येक शहरों की औसतन आबादी 31,000 से थोड़ी अधिक थी।" रूसी सेना ने अवदिवका पर कब्ज़ा करने में चार महीने लगाए, जबकि सेलीडोव और कुराखोव पर दो-दो महीने संघर्ष के बाद सफलता मिली। आईएसडब्ल्यू का आकलन है कि इस हिसाब से रूस को अकेले डोनेट्स्क जिले पर विजय प्राप्त करने के लिए दो और वर्ष लगेंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने कमांडरों को 1 अक्टूबर 2024 तक यह कार्य पूरा करने का आदेश दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल से पुतिन और जेलेंस्की में भयंकर हुई जंग,रूस पर लगातार दूसरे दिन बड़ा हमला
ये भी पढ़ें:आखिरी सांस में भी दुश्मन को सलाम, रूसी सैनिक से बोला यूक्रेनी- तुम बेहतर थे
ये भी पढ़ें:बाइडन ने दिया घातक हथियार, तो रूस पर टूट पड़े जेलेंस्की; बदला लेंगे पुतिन

रूसी सैनिकों के लाशों के ढेर

यूक्रेनी कमांडर-इन-चीफ ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने अलजजीरा को बताया कि 2024 में रूसी सेना के लगभग 427000 सैनिक घायल हुए या मारे गए। कुछ दिनों बाद, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट आंकड़े पेश किए और दावा किया कि 2024 में रूस ने 430790 सैनिकों जंग में खो दिया। 2024 में रूसी सैनिकों की मौत का आंकड़ा 2022 और 2023 में हुए नुकसान से काफी अधिक है।

2024 में रोजाना 1180 रूसियों ने गंवाईं जान

2024 में रूसी सैनिकों की मौत का आंकड़ा काफी अधिक है। हर दिन के हिसाब से देखें तो रोजाना औसतन 1180 रूसी सैनिकों ने यूक्रेन से लड़ते हुए जान गंवाई। वर्ष के अंत में यह संख्या में काफी अधिक थी। यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सबसे अधिक मासिक नुकसान नवंबर और दिसंबर में हुआ, जो क्रमशः 45,720 और 48,670 रहा। इसके पीछे की वजह यह बताई गई कि पुतिन के दबाव में रूसी सेना ने डोनेट्स्क में अपने हमले तेज कर दिए थे।

रूस ने अक्टूबर के बाद कामयाबी ज्यादा पाई

जंग में कुछ आंकड़े रूस के पक्ष में भी हैं। रूस ने अक्टूबर महीने के बाद से जंग में ज्यादा सफलता पाई है। प्रतिदिन 14 वर्ग किलोमीटर (5.4 वर्ग मील) के हिसाब से उसने यूक्रेनी जमीन पर कब्जा किया। नवंबर में जमीन कब्जाने का आकंड़ा 28 वर्ग किलोमीटर तक पहुंचा। हालांकि दिसंबर महीने में यह घटकर 18 वर्ग किलोमीटर (11 वर्ग मील) प्रतिदिन रह गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।