Ugandan army chief issues 30 day ultimatum to Turkey: Give me1 billion dollar and wife 30 दिन में एक अरब डॉलर और खूबसूरत महिला दो नहीं तो... युगांडा आर्मी चीफ का तुर्की को अल्टीमेटम, International Hindi News - Hindustan
More

30 दिन में एक अरब डॉलर और खूबसूरत महिला दो नहीं तो... युगांडा आर्मी चीफ का तुर्की को अल्टीमेटम

युगांडा के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्की को एक विवादास्पद अल्टीमेटम जारी किया है। राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के पुत्र जनरल कैनेरुगाबा ने तुर्की से 1 अरब डॉलर का सुरक्षा लाभांश और उस देश की सबसे खूबसूरत महिला से शादी की मांग की है।

Sun, 12 April 2026 04:37 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
30 दिन में एक अरब डॉलर और खूबसूरत महिला दो नहीं तो... युगांडा आर्मी चीफ का तुर्की को अल्टीमेटम

युगांडा के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्की को एक विवादास्पद अल्टीमेटम जारी किया है। राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के पुत्र जनरल कैनेरुगाबा ने तुर्की से 1 अरब डॉलर का 'सुरक्षा लाभांश' और उस देश की 'सबसे खूबसूरत महिला' से शादी की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 30 दिनों के अंदर इन शर्तों को पूरा नहीं किया गया तो युगांडा तुर्की के साथ सभी राजनयिक संबंध समाप्त कर देगा।

शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अब हटा दिए गए पोस्ट्स में जनरल कैनेरुगाबा ने तुर्की पर सोमालिया में बुनियादी ढांचा और बंदरगाह संबंधी सौदों से फायदा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युगांडा के सैनिकों ने अल-शबाब आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हुए लगभग दो दशक बिताए हैं, जबकि तुर्की बाद में आकर आर्थिक लाभ उठा रहा है। जनरल ने मांग की कि सैन्य हस्तक्षेप के मुआवजे के रूप में युगांडा को तुर्की से 1 अरब डॉलर मिलना चाहिए।

खूबसूरत महिला को बनाना चाहता हूं पत्नी

एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि तुर्की से 1 अरब डॉलर के अलावा, मैं उस देश की सबसे खूबसूरत महिला को अपनी पत्नी बनाना चाहता हूं। जनरल कैनेरुगाबा ने कहा कि मैं तुर्की के साथ संघर्ष नहीं चाहता, लेकिन हमारे सामने उनका कोई अस्तित्व नहीं बचेगा। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी न हुईं तो कंपाला में तुर्की दूतावास बंद करने और संबंध सीमित करने जैसी राजनयिक कार्रवाई की जाएगी।

X Post

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि असली समस्या तुर्की है! हमने उनके सुधार की प्रतीक्षा की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अगर वे हमारी समस्याओं का समाधान नहीं करते, तो अगले 30 दिनों में हम तुर्की के साथ सभी राजनयिक संबंध समाप्त कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तुर्की के लिए यह 'बहुत सरल सौदा' है, या तो भुगतान करें या दूतावास बंद कर दिया जाएगा। जनरल ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का जिक्र करते हुए कहा कि वे इस्तांबुल में उनसे मिलने की उम्मीद रखते हैं और एक साल में वहां 'नायक की तरह' स्वागत होगा। उन्होंने लिखा कि मैं अपने अंकल राष्ट्रपति एर्दोगन का अभिवादन करूंगा।

विवादास्पद पोस्ट के लिए चर्चा में रहे हैं

बता दें कि जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा पहले भी विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए चर्चा में रहे हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने युगांडा द्वारा केन्या पर आक्रमण कर दो सप्ताह में नैरोबी पर कब्जा करने का सुझाव दिया था, जिसके बाद उनकी सरकार को सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी और उन्हें अस्थायी रूप से पद से हटाया गया था। इसके अलावा, उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को पशुधन के बदले शादी का प्रस्ताव देने जैसी असामान्य टिप्पणियां भी की हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।