turkey may start trade with israel again after ceasefire गाजा में सीजफायर के बाद इजरायल पर नरम पड़ा तुर्की, फिर शुरू करेगा व्यापार, International Hindi News - Hindustan
More

गाजा में सीजफायर के बाद इजरायल पर नरम पड़ा तुर्की, फिर शुरू करेगा व्यापार

  • गाजा में सीजफायर के बाद तुर्की ने कहा है कि वह फिर से इजरायल के साथ व्यापार शुरू कर सकता है। पिछले साल तुर्की ने इजरायल से अपने संबंध खत्म कर दिए थे।

Tue, 21 Jan 2025 05:12 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
गाजा में सीजफायर के बाद इजरायल पर नरम पड़ा तुर्की, फिर शुरू करेगा व्यापार

गाजा में सीजफायर के बाद तुर्की एक बार फिर इजरायल के साथ अपने व्यापारिक रिश्ते सुधार सकता है। तुर्की के विदेश व्यापार संगठन के प्रमुख नेल ओलपैक ने कहा कि वह इजरायल के साथ व्यापार शुरू करने के इच्छुक हैं। बता दें कि एक साल पहले गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद तुर्की ने इजरायल से व्यापार करना बंद कर दिया था। वहीं रविवार को हमास और इजरायल के बीच सीजफयार की डील फाइनल हो गई है। गाजा में युद्धविराम होने के बाद तुर्की अपने रुख में नरमी दिखा रहा है।

बीते साल तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा था कि तुर्की ने इजरायल के साथ सारे ही संबंध तोड़ दिए हैं। तुर्की ने मई के महीने में ही इरायल पर व्यापारिक प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बात तानतनी बढ़ी और इजरायल ने भी अंकारा में अपना दूतावास खाली कर दिया। एर्दोगन ने यह भी कहा था कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंचामिन नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कड़े कदम उठाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देखना और याद करना; इजरायली बंधकों को कैसे दर्दनाक 'गिफ्ट' देकर वापस भेज रहा हमास
ये भी पढ़ें:इजरायल की कैद से छूटे तो विक्ट्री साइन दिखाने लगे कैदी, झंडे लहराए और लगाए नारे

गाजा में सीजफायर के बाद तुर्की एक बार फिर इजरायल के साथ अपने व्यापारिक रिश्ते सुधार सकता है। तुर्की के विदेश व्यापार संगठन के प्रमुख नेल ओलपैक ने कहा कि वह इजरायल के साथ व्यापार शुरू करने के इच्छुक हैं। बता दें कि एक साल पहले गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद तुर्की ने इजरायल से व्यापार करना बंद कर दिया था। वहीं रविवार को हमास और इजरायल के बीच सीजफयार की डील फाइनल हो गई है। गाजा में युद्धविराम होने के बाद तुर्की अपने रुख में नरमी दिखा रहा है।

बीते साल तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा था कि तुर्की ने इजरायल के साथ सारे ही संबंध तोड़ दिए हैं। तुर्की ने मई के महीने में ही इरायल पर व्यापारिक प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बात तानतनी बढ़ी और इजरायल ने भी अंकारा में अपना दूतावास खाली कर दिया। एर्दोगन ने यह भी कहा था कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंचामिन नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कड़े कदम उठाएंगे।|#+|

एर्दोगन ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इजरायल के खिलाफ वकालत की और हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। बीते साल न्यूयॉर्क में एर्दोगन और नेतन्याहू के बीच बैठक हुई थी। माना जा रहा था कि इससे दोनों देशों के बीच सुलह होगी। इसी बीच 7 अक्टूबर 2023 में हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया और कम से कम 1200 लोगों को मार डाला। हमास ने 100 से ज्यादा को बंधक बना लिया।

इसके बाद इजरायल ने गाजा पर हमला कर दिया। हवाई हमलों और ग्राउंड ऑपरेशन में कम से कम 46 हजार फिलिस्तीनी मारे गए। तुर्की ने इस हमले के लिए इजरायल का विरोध किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।