ईरान पर परमाणु हमला करने को तैयार हो गए थे ट्रंप, सेना प्रमुख से हो गई बहस; पूर्व CIA एनलिस्ट का दावा
सीआईए के पूर्व एनलिस्ट ने दावा किया हैकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सिचुएशन रूम में बैठक के दौरान न्यूक्लियर कोड का इस्तेमाल करने को तैयार थे। हालांकि सेना प्रमुख ने इसका विरोध किया। बाद में सेना प्रमुख सिर झुकाकर बाहर निकले।
ईरान से युद्ध के दौरान डोनाल्ड ट्रंप सिचुएशन रूप की खबरें भी कई बार सामने आती रहती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक जब ईरान ने अमेरिकी विमानों को मार गिराया तब सिचुएशन रूम में काफी तनाव था। डोनाल्ड ट्रंप घटों तक अपने अधिकारियों पर चिल्लाते रहे। इसी बीच पूर्व सीआईए एनलिस्ट लैरी जॉनसन ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर परमाणु हमला करने वाले थे लेकिन जनरल डैन केन ने उन्हें रोक दिया। डैन केन अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ हैं। बता दें कि अमेरिका में न्यूक्लियर कोड इस्तेमाल करने का आदेश राष्ट्रपति देते हैं। इसके बाद सेना को परमाणु हमला करने की छूट मिल जाती है।
सिर झुकाकर निकले डैन केन
लैरी ने दावा किया कि यह बात शनिवार की मीटिंग के दौरान की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इमर्जेंसी मीटिंग बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने आपा खो दिया और ईरान पर परमाणु हमला करने को तैयार हो गए। हालांकि जनरल डैन केन ने इसका विरोध किया और कहा कि यह पूरी तरह से नफरत भरा कदम हो सकता है। इसके बाद कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें देखा जा सकता है कि केन सिर झुकाकर मीटिंग रूम से बाहर निकले।
शनिवार की इमर्जेंसी मीटिंग को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। इससे पहले गुरुवार को पीट हेगसेथ और जनरल डैन केन ने मिलकर एक प्रेस वार्ता की थी। इसके बाद से किसी मीटिंग को लेकर औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। जो भी दावा किया गया है वह केवल पूर्व सीआईए एनलिस्ट की ओर से ही किया गया है। इस मामले में अन्य जगहों से कोई जानकारी नहीं मिली है और लाइव हिन्दुस्तान भी इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।
डोनाल्ड ट्रंप को मीटिंग रूम से बाहर ले जाया गया
वॉल स्ट्रीट जर्नल की ही रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप अपने ही साथियों पर बुरी तरह चिल्ला रहे थे। इसलिए उन्हें कुछ समय के लिए बाहर ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए बाहर ही रखा गया क्योंकि सैन्य अधिकारियों का कहना था कि धीरज खो देना किसी भी रूप में सहायक नहीं हो सकता है।
नए पत्ते खोलने को तैयार ईरान?
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा कि अमेरिका युद्ध में ईरान से आत्मसमर्पण चाहता है लेकिन तेहरान इसके विपरीत मैदान में नए पत्ते खोलने की तैयारी कर रहा है। गालिबफ ने मंगलवार तड़के 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हम धमकियों के साये में बातचीत स्वीकार नहीं करते।'' अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, उनके दामाद जैरेड कुशनर और दूत स्टीव विटकॉफ सोमवार को इस्लामाबाद जाएंगे जहां पाकिस्तानी अधिकारी वार्ता की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता के लिए कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई जिसके बाद वेंस का काफिला व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक अवास एवं कार्यालय) में देखा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन