Trump took a dig at the former Russian president Medvedev said perhaps that is why Putin is the boss in Russia इसलिए पुतिन बॉस हैं… ट्रंप ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति पर कसा तंज, क्या है मामला?, International Hindi News - Hindustan
More

इसलिए पुतिन बॉस हैं… ट्रंप ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति पर कसा तंज, क्या है मामला?

Donald trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें न्यूक्लियर शब्द का इस्तेमाल इतनी आसानी के साथ नहीं करना चाहिए। इसी हरकत की वजह से शायद रूस में पुतिन बॉस हैं।

Mon, 23 June 2025 10:14 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
इसलिए पुतिन बॉस हैं… ट्रंप ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति पर कसा तंज, क्या है मामला?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियारों को लेकर रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव पर तंज कसा है। उन्होंने मेदवेदेव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी ही आसानी के साथ न्यूक्लियर शब्द का इस्तेमाल कर दिया है। इसका इस्तेमाल इतनी लापरवाही के साथ नहीं किया जाना चाहिए। उनकी इन्हीं हरकतों की वजह से शायद रूस में पुतिन बॉस हैं। दरअसल, ट्रंप का यह बयान मेदवेदेव के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रूस ईरान को अपना परमाणु हथियार दे सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर मेदवेदेव को नाम लेकर खूब सुनाया। उन्होंने लिखा, "क्या मैंने रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव को N (परमाणु) शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुना। उन्होंने यह कहा कि वह और अन्य देश ईरान को परमाणु हथियार देंगे। क्या उन्होंने वास्तव में ऐसा कहा है या फिर यह केवल मेरी कल्पना मात्र है? अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो मुझे लगता है कि शायद इसीलिए ही वहां पर पुतिन 'बॉस' हैं।"

ट्रंप ने इशारों में दी परमाणु पनडुब्बियों की धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियारों को लेकर रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव पर तंज कसा है। उन्होंने मेदवेदेव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी ही आसानी के साथ न्यूक्लियर शब्द का इस्तेमाल कर दिया है। इसका इस्तेमाल इतनी लापरवाही के साथ नहीं किया जाना चाहिए। उनकी इन्हीं हरकतों की वजह से शायद रूस में पुतिन बॉस हैं। दरअसल, ट्रंप का यह बयान मेदवेदेव के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रूस ईरान को अपना परमाणु हथियार दे सकता है।

क्या कहा था मेदवेदेव ने?

इससे पहले दिमित्री मेदवेदेव ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा था कि ट्रंप शांति के लिए आए थे। अब वह ईरान के ऊपर जंग छेड़ चुके हैं। अगर ऐसे ही हालात रहे तो उन्हें नोबेल पुरस्कार का ख्वाब छोड़ देना चाहिए। इतना ही नहीं मेदवेदेव ने ईरान का समर्थन करते हुए कहा था कि रूस और अन्य देश मिलकर ईरान को न्यूक्लियर हथियार दे सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।