Trump asks the Supreme Court to block sentencing in his hush money case in New York शपथ लेने से पहले ही हुक्मरान बन गए डोनाल्ड ट्रंप, सुप्रीम कोर्ट से कहा- खारिज करो केस, International Hindi News - Hindustan
More

शपथ लेने से पहले ही हुक्मरान बन गए डोनाल्ड ट्रंप, सुप्रीम कोर्ट से कहा- खारिज करो केस

  • डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उनके खिलाफ हश मनी केस खारिज कर दिया जाए। उन्होंने सजा को भी रद्द करने की मांग की। ट्रंप पर पोर्न स्टार डेनियल्स से यौन संबंध बनाने की एवज पर पैसे देकर चुप कराने का आरोप है।

Wed, 8 Jan 2025 07:35 PMGaurav Kala एपी
share
शपथ लेने से पहले ही हुक्मरान बन गए डोनाल्ड ट्रंप, सुप्रीम कोर्ट से कहा- खारिज करो केस

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण से पहले ही दुनियाभर में चर्चाएं बटोर रहे हैं। पहले उन्होंने जस्टिन ट्रूडो को कनाडा के अमेरिका में शामिल करने की सलाह दी। कुछ दिन बाद ट्रूडो ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया। अब उनकी नजरें डेनमार्क के हिस्से ग्रीनलैंड पर है। वो ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने की काफी वकालत कर रहे हैँ और उनके बेटे ने पहल करते हुए ग्रीनलैंड का दौरा भी कर लिया। अब ट्रंप जो अमेरिका में 34 से अधिक आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, उन्होंने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उनके खिलाफ हश मनी केस को खारिज किया जाए। उन्होंने सजा को रद्द करने की मांग की।

डोनाल्ड ट्रंप सुप्रीम कोर्ट से न्यूयॉर्क में हश मनी केस में शुक्रवार को सुनाई जाने वाली सजा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। ट्रंप के वकीलों ने बुधवार को देश की सर्वोच्च अदालत का रुख किया। इससे पहले न्यूयॉर्क की अदालतों ने सजा को स्थगित करने से इनकार कर दिया था।

हश मनी केस

पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 2006 में ट्रंप के साथ यौन संबंध बनाए थे, जिसे ट्रंप ने नकार दिया है। डेनियल्स का आरोप है कि 2016 के चुनाव से पहले इस बारे में उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए थे। बाद में चुनाव में ट्रंप की जीत हुई। यह मुकदमा ट्रंप द्वारा अपने पूर्व निजी वकील और "फिक्सर" माइकल कोहेन को दी गई धनराशि के भुगतान पर केंद्रित है। 57 वर्षीय कोहेन ने गवाह के तौर पर दावा किया कि उन्होंने ट्रंप के साथ अपने कथित संबंधों के बारे में चुप रहने के बदले में डेनियल को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ट्रंप के निर्देश पर और उनके आश्वासन के साथ ऐसा किया कि उन्हें पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

ट्रम्प के वकीलों ने "राष्ट्रपति की संस्था और संघीय सरकार के संचालन को गंभीर अन्याय और नुकसान को रोकने के लिए" शुक्रवार की सजा पर तत्काल रोक लगाने के लिए कहा। सुप्रीम कोर्ट ने न्यूयॉर्क के अभियोजकों से गुरुवार तक मामले में जवाब मांगा है।

बाइडेन पर ट्रंप के आरोप

ट्रंप ने आरोप लगाया कि जो बाइडेन सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अंतिम सप्ताहों में जलवायु और अन्य आधिकारिक मसलों पर बाइडन के हालिया कार्यकारी आदेशों का हवाला दिया। ट्रंप आगामी 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में बाइडेन की जगह लेंगे।

ट्रंप ने खुद के सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बाइडेन सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए इस तरह के फैसले लिये जा रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए। ‘ग्रीन न्यू स्कैम’, धन की बर्बादी के फैसले और हास्यास्पद कार्यकारी आदेश इसके उदाहरण हैं।’’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।