Trains canceled across Bangladesh as rail union goes on strike Unaware passengers stuck at stations बांग्लादेश में बिना नोटिस दर्जनों ट्रेन रद्द, भड़के लोगों ने स्टेशनों पर मचाई तोड़फोड़; क्यों ठप्प पड़ा रेलवे?, International Hindi News - Hindustan
More

बांग्लादेश में बिना नोटिस दर्जनों ट्रेन रद्द, भड़के लोगों ने स्टेशनों पर मचाई तोड़फोड़; क्यों ठप्प पड़ा रेलवे?

  • बांग्लादेश में मंगलवार को रेलवे स्टेशनों पर कोहराम मच गया है। बिना बताए दर्जनों ट्रेनें रद्द होने के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई है। रेलवे के अचानक ठप्प पड़ने के पीछे क्या वजह है?

Tue, 28 Jan 2025 01:05 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान, ढाका
share
बांग्लादेश में बिना नोटिस दर्जनों ट्रेन रद्द, भड़के लोगों ने स्टेशनों पर मचाई तोड़फोड़; क्यों ठप्प पड़ा रेलवे?

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस सरकार के सत्ता संभालने के बाद से हालात स्थिर होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को पूरे बांग्लादेश में बिना नोटिस के दर्जनों रद्द कर दी गईं जिससे माहौल अस्त-व्यस्त बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक देश के सैकड़ों रेलवे कर्मचारी पेंशन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं जिसके बाद स्थिति काबू से बाहर हो गई। बांग्लादेश रेलवे रनिंग स्टाफ और वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सईदुर रहमान ने बताया है कि मोहम्मद यूनुस की अध्यक्षता वाली अंतरिम सरकार के साथ सोमवार देर रात हुई बैठक में कोई समझौता न हो पाने के बाद यह हड़ताल बुलाई गई है।

राजधानी ढाका के प्रमुख कमलापुर रेलवे स्टेशन पर स्थिति सबसे ज्यादा बेकाबू हो गई है। ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि लोगों को ट्रेन सेवाएं निलंबित होने की कोई सूचना नहीं मिली थी। यहां हड़ताल के बारे में पता ना होने की वजह से सैकड़ों लोग घंटों तक फंसे रहे। भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी थे। स्थिति को संभालने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर मचाई तोड़फोड़

वहीं राजशाही में गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर तोड़फोड़ मचाई है। कथित तौर पर लोगों ने एक रेलवे कर्मचारी पर हमला कर दिया। वहीं दो दूसरे स्टाफ को भीड़ ने बंदी बना लिया था। लोगों की भीड़ ने स्टेशन के अंदर के कई कमरों के दरवाजे और कुर्सियों को तोड़ डाला। यात्रियों ने सेवाएं बंद के बावजूद रेलवे अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन टिकट बेचना जारी रखने पर नाराजगी जताई है।

रेलवे है देश की बैकबोन

हालात बिगड़ने के बावजूद वर्कर्स यूनियन ने कहा है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो हड़ताल अनिश्चित काल तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि 17 करोड़ लोगों की घनी आबादी वाले बांग्लादेश में रेलवे रोजाना 6.5 लाख लोगों को अपने गंतव्य तक ले जाती है। वहीं रेलवे में मौजूदा समय में 25,000 से ज्यादा लोग कार्यरत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश की सेना में भी होगा तख्तापलट! भारत से नरमी पर खफा कट्टरपंथी; ISI साथ
ये भी पढ़ें:भारत के 'दुश्मन' से बांग्लादेश बढ़ा रहा नजदीकी, बड़ा ऐलान; यूनुस की क्या रणनीति?
ये भी पढ़ें:सैफ का हमलावर बांग्लादेशी निकला तो अलर्ट हुई सरकार, 6 महीने के लिए लगा दी एक रोक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।