The public is distressed but what did Volodymyr Zelensky say on four years of the Russia-Ukraine war त्रस्त हो गई है जनता लेकिन...रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल बीतने पर क्या बोले वोलोदिमीर जेलेंस्की, International Hindi News - Hindustan
More

त्रस्त हो गई है जनता लेकिन...रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल बीतने पर क्या बोले वोलोदिमीर जेलेंस्की

रूस और यूक्रेन के युद्ध को चार साल पूरे होने पर वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि जनता इस युद्ध से त्रस्त हो चुकी है। हालांकि रूस की ऐसी मांगें हैं कि युद्ध के अलावा कोई विकल्प ही नहीं है। यूक्रेन संप्रभुता से समझौता नहीं कर सकता।

Tue, 24 Feb 2026 09:18 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
त्रस्त हो गई है जनता लेकिन...रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल बीतने पर क्या बोले वोलोदिमीर जेलेंस्की

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को चार साल पूरे हो गए हैं। अमेरिका की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक दोनों देशों में युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश के लोग इस युद्ध से ऊब चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को की मांगें ऐसी हैं कि उससे लड़ने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर यूक्रेन की संप्रभुता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है।

सीएनएन को दिए इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध का पांचवां साल शुरू हो गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि युद्ध से यूक्रेन की जनता बहुत त्रस्त है। हालांकि युद्ध से ऊबने का यह मतलब नहीं है कि सरेंडर कर दिया जाए। उन्होने कहा, लोगों को एक लोकतांत्रिक देश के साथ खड़े रहना होगा। पुतिन खुद युद्ध के भूखे हैं। यह युद्ध केवल एक व्यक्ति की वजह से हो रहा है। रूस की भी जनता युद्ध का समर्थन नहीं करती है। जेलेंस्की ने इस युद्ध में अमेरिका के समर्थन की भी मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रूस की राजधानी पर यूक्रेन ने ड्रोन से किया हमला, सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूस के खिलाफ इस युद्ध में अमेरिका का समर्थन जरूरी है। अगर अमेरिका चाहे तो रूस को भी रोक सकता है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप रूस पर पर्याप्त दबाव बना ही नहीं रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, रूस जो कुछ चाहता है सब कुछ दिया नहीं जा सकता। अगर ऐसा किया तो हमारे पास कुछ नहीं रह जाएगा। लोगों के पास केवल दो विकल्प रह जाएंगे, या ते वे भाग जाएं, या फिर रूसी बन जाएं।

युद्ध को लेकर क्या बोले पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा था कि मॉस्को अपने भविष्य, आजादी, सच्चाई और न्याय के लिए लड़ रहा है। रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन में एक सैन्य अभियान शुरू किया था। इस साल युद्ध में उस कुछ बड़े झटके लगे हैं, जिनमें वोतकिंस्क में पिछले हफ्ते उसकी अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल फैक्टरी पर हुआ भीषण हमला शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेलेंस्की ने पुतिन को बताया 'युद्ध का गुलाम', हथियारों की डिलीवरी पर क्या बोले?

पुतिन ने सशस्त्र बलों के अधिकारियों को 'गोल्ड स्टार ऑफ हीरो ऑफ रशियन फेडरेशन' सम्मान प्रदान करने से पहले कहा, "रूस अपने भविष्य, आजादी, सच्चाई और न्याय के लिए लड़ रहा है। और इस संघर्ष में अग्रिम मोर्चे पर बेहद मजबूत, साहसी और निस्वार्थ लोग तैनात हैं, जिनमें सशस्त्र बलों के सैनिक एवं अधिकारी, नेशनल गार्ड के सदस्य, आंतरिक मामलों के मंत्रालय के कर्मी तथा विशेष सेवाएं एवं इकाइयां शामिल हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूक्रेन को अंदर से खोखला करने की साजिश रच रहा रूस? कई लोग गिरफ्तार, क्या मामला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।