tax relief to protesters against sheikh hasina in bangladesh 1971 के योद्धाओं जैसा सम्मान, शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के लिए बड़ा ऐलान, International Hindi News - Hindustan
More

1971 के योद्धाओं जैसा सम्मान, शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के लिए बड़ा ऐलान

बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने शेख हसीना को सत्ता से हटाने के लिए प्रदर्शन करने वाले खास लोगों के लिए टैक्स राहत का ऐलान किया है।

Mon, 2 June 2025 10:13 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
1971 के योद्धाओं जैसा सम्मान, शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के लिए बड़ा ऐलान

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अगुआई वाली अंतरिम सरकार ने शेख हसीना को सत्ता से हटाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को 1971 के योद्धाओं जैसी सुविधा देने का ऐलान किया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा है कि शेख हसीने के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को 'जुलाई वॉरियर्स' की तरह दो साल तक 5.25 लाख टका तक की सालाना इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

सोमवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का पहला बजट पेश किया गया है। इस दौरान टैक्स में राहत का यह ऐलान भी किया गया। बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन और उसमें 1500 लोगों की मौत के बाद पहली बार बजट पेश किया गया था। बता दें कि हसीना के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में शामिल होने वाले लोगों और घायल होने वाले लोगों को सुविधा देने का दबाव लंबे समय से बन रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट में टैक्स स्लैब में एक नया स्लैब शामिल किया गया है जिसका नाम जुलाई वॉरियर्स है। इसमें कहा गया है कि विरोध प्रदर्शन में घायल हुए लोगों को भी 5.25 लाख टका तक की कमाई पर टैक्स से राहत दी जाएगी। यूनुस की सरकार ने 1401 लोगों को आवामी लीग की सरकार हटाने के लिए आंदोलन करने वाले जुलाई वॉरियर्स की पहचान दी थी।

इसके अलावा बजट में 405 करोड़ टका का ऐलान उन लोगों के लिए किया गया है जिनके परिवार के किसी सदस्य की इस प्रदर्शन के दौरान जान चली गई थी। उनके रहने के लिए मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा यूनुस सरकार ने जुलाई मास अपराइजिंग डायरेक्ट्रेट का भी गठन किया था जो कि प्रदर्शनकारियों के परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।