Sunita Williams Stuck in Space Return on Earth Soon NASA Good News खुशखबरी: बस चंद दिनों का इंतजार और, पृथ्वी पर इस दिन आने वाली हैं सुनीता विलियम्स, International Hindi News - Hindustan
More

खुशखबरी: बस चंद दिनों का इंतजार और, पृथ्वी पर इस दिन आने वाली हैं सुनीता विलियम्स

  • सुनीता विलियम्स और विल्मोर 19 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौट आएंगे। नासा लंबे समय से दोनों को सकुशल वापस पृथ्वी पर लाने के लिए प्रयास में लगा हुआ था। ऐसे में अब बस कुछ दिनों का ही इंतजार और बाकी है।

Sat, 22 Feb 2025 09:18 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
खुशखबरी: बस चंद दिनों का इंतजार और, पृथ्वी पर इस दिन आने वाली हैं सुनीता विलियम्स

Sunita Williams News: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स लंबे समय से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर सुनीता के साथ उनके अंतरिक्ष के साथी विल्मोर बुच भी हैं। दोनों जून के पहले हफ्ते से वहीं पर हैं। हालांकि, अब सुनीता और विल्मोर के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, दोनों की जल्द वापसी होने वाली है। सुनीता और विल्मोर 19 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौट आएंगे। नासा लंबे समय से दोनों को सकुशल वापस पृथ्वी पर लाने के लिए प्रयास में लगा हुआ था। ऐसे में अब बस कुछ दिनों का ही इंतजार और बाकी है।

सुनीता विलियम्स को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बाइडप प्रशासन ने सुनीता और अन्य को अंतरिक्ष में छोड़ दिया। अब लगभग आठ महीनों के बाद सुनीता विलियम्स वापस धरती पर लौटेंगी। पहले मार्च के आखिरी या फिर अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में दोनों की वापसी होनी थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही अब वापसी हो रही है। पिछले दिनों सीएनएन को दिए इंटरव्यू में भी सुनीता ने पुष्टि की कि वह और विल्मोर 19 मार्च को वापस आ रहे हैं। क्रू-10 मिशन की लॉन्चिंग 12 मार्च को होगी और फिर 19 मार्च को पृथ्वी पर दोनों एस्ट्रोनॉट्स आ जाएंगे।

बता दें कि सुनीता और विल्मोर पिछले साल जून महीने में सिर्फ हफ्तेभर के लिए अंतरिक्ष में गए थे। लेकिन जिस स्पेसक्राफ्ट बोइंग स्टारलाइनर से दोनों अंतरिक्ष में पहुंचे थे, उसमें तकनीकी दिक्कत आ गई थी। इसकी वजह से नासा ने बिना किसी यात्री के स्टारलाइनर को वापस धरती पर बुला लिया। कुछ महीनों बाद स्टारलाइनर पृथ्वी पर सफल लैंड कर गया। हालांकि, सुनीता और विल्मोर अंतरिक्ष में ही तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स करते रहे। सुनीता स्पेस स्टेशन में कमांडर की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने स्पेस में स्पेसवॉक भी की और रिकॉर्ड बनाया। अब एलन मस्क के स्पेसएक्स की मदद से नासा दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लेकर आ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।