Spy mosquito China reveals terrifying mosquito sized drone for special missions पिद्दी से ड्रोन से तबाही मचाएगा चीन, खास मिशन के लिए तैयार कर रहा हथियार; क्यों है खौफनाक?, International Hindi News - Hindustan
More

पिद्दी से ड्रोन से तबाही मचाएगा चीन, खास मिशन के लिए तैयार कर रहा हथियार; क्यों है खौफनाक?

चीन जल्द ही ड्रोन वॉरफेयर की दुनिया में एक खास तरह के ड्रोन की एंट्री कराने जा रहा है। यह ड्रोन मच्छर से भी ज्यादा छोटा होगा। विशेषज्ञ इसे लेकर चेतावनी जारी कर रहे हैं और आने वाले कुछ सालों में इसे बड़ा खतरा बताया जा रहा है।

Thu, 26 June 2025 01:41 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
पिद्दी से ड्रोन से तबाही मचाएगा चीन, खास मिशन के लिए तैयार कर रहा हथियार; क्यों है खौफनाक?

चीन ने हाल ही में एक ऐसे ड्रोन का नमूना पेश किया है जो ड्रोन की दुनिया की तहलका मचा सकता है। चीन अपने खास मिशनों को अंजाम देने के लिए ऐसे ड्रोन विकसित करने जा रहा है, जिसका आकार मच्छर से भी छोटा होगा। विशेषज्ञ इसके छोटे आकार और पहुंच को लेकर पहले से ही चेतावनी जारी कर रहे हैं।

बीते दिनों चीन की सरकारी मीडिया ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वैज्ञानिक मच्छर जैसे रोबोट को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि ये ड्रोंस कई तरह की सैन्य और दूसरे मिशनों के लिए उपयुक्त होंगे। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि ऐसे ड्रोन का इस्तेमाल लोगों की निजी बातचीत सुनने, लोगों को ट्रैक करने या पासवर्ड चुराने के लिए किया जा सकता है।

रक्षा मामलों के विशेषज्ञ टिमोथी हीथ ने चेतावनी दी है कि ऐसे उपकरणों का उपयोग पासवर्ड जैसी व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए किया जा सकता है। वहीं गूगल के साथ काम कर चुकीं ट्रेसी फॉलोज ने चेताया है कि ड्रोन के साथ खतरनाक चीजों को ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि इसके जरिए घातक वायरस भी भेजे जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है FPV ड्रोन जिससे यूक्रेन ने रूस को दिया बड़ा झटका? तबाह कर दिए कई एयरबेस
ये भी पढ़ें:अमेरिका गरजा, ईरान धधका… पर चीन चुप! जिनपिंग की मजबूरी या माइंड गेम

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि यह इसीलिए अधिक खतरनाक है क्योंकि यह दिखने में किसी आम मच्छर या कीड़े की तरह ही नजर आएगा और इसे ट्रैक करना नामुमकिन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।