six women including Amazon Founder Jeff Bezos fiance goes space for 11 min make record in history आज 11 मिनट के लिए स्पेस में जाएंगी 6 महिलाएं, जेफ बेजोस की मंगेतर भी साथ; क्यों खास है मिशन, International Hindi News - Hindustan
More

आज 11 मिनट के लिए स्पेस में जाएंगी 6 महिलाएं, जेफ बेजोस की मंगेतर भी साथ; क्यों खास है मिशन

  • 14 अप्रैल का दिन अंतरिक्ष जगत के लिए बहुत खास है। अंतरिक्ष में 6 महिलाओं का ग्रुप 11 मिनट के लिए अंतरिक्ष जाएगा। इसमें पॉप सिंगर से लेकर अमेजन मालिक जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज भी शामिल हैं।

Mon, 14 April 2025 09:07 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
आज 11 मिनट के लिए स्पेस में जाएंगी 6 महिलाएं, जेफ बेजोस की मंगेतर भी साथ; क्यों खास है मिशन

14 अप्रैल का दिन अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। महिलाओं का एक अंतरिक्ष टूरिज्म मिशन उड़ान भरने को तैयार है। ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट के ज़रिए 6 महिलाएं 11 मिनट के लिए अंतरिक्ष के किनारे तक जाएंगी। इस क्रू में पॉप सिंगर कैटी पेरी, मीडिया पर्सनैलिटी गेल किंग, अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, नासा वैज्ञानिक अमान्डा न्गुयेन, एयरोस्पेस इंजीनियर ऐशा बोवे और फिल्म प्रोड्यूसर केरियान फ्लिन शामिल हैं।

अंतरिक्ष की दुनिया में महिलाओं की उड़ान की नींव उस वक्त पड़ी थी, जब 1963 में रूस की वेलेंटिना तेरेश्कोवा अकेले ही अंतरिक्ष की यात्रा पर निकली थीं, वो पल इतिहास में अमिट हो गया था।

11 मिनट का सफर

यह मिशन सिर्फ 11 मिनट का होगा लेकिन इसके मायने बेहद गहरे हैं। न्यू शेपर्ड रॉकेट टेक्सास से उड़ान भरने के बाद 100 किलोमीटर ऊपर ‘कार्मन लाइन’ को पार करेगा, जो अंतरिक्ष की सीमा मानी जाती है। कैप्सूल रॉकेट से अलग होकर अंतरिक्ष में कुछ देर के लिए जीरो ग्रेविटी का अनुभव कराएगा और फिर पैराशूट की मदद से धरती पर लौट आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NASA ने खोज निकाला 'नरक का दरवाजा', सबसे रहस्यमयी ब्लैक होल से पर्दा उठा
ये भी पढ़ें:अंतरिक्ष की सैर पर साथ निकले रूस और अमेरिकी एस्ट्रोनॉट्स, क्यों खास है यह मिशन

मिशन क्यों है खास?

इस मिशन की एक नहीं कई खासियत हैं। यह सिर्फ महिलाओं का स्पेस टूरिज्म मिशन है। अंतरिक्ष में ग्लैमर और विज्ञान का संगम देखने को मिलेगा, जिसमें पॉप स्टार कैटी पेरी से लेकर NASA वैज्ञानिक तक एक ही कैप्सूल में दिखेंगी। ये महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों की प्रतिनिधि बनकर गई हैं।

स्पेस में स्टाइल लेकर जाएंगे

कैटी पेरी ने मिशन से पहले मजाक में कहा था, अगर मैं अपना ग्लैमर स्पेस में ले जा सकती, तो ज़रूर ले जाती! इस मिशन में ग्लैमर के साथ-साथ उद्देश्य भी बड़ा है, युवाओं को दिखाना कि अंतरिक्ष सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए नहीं, बल्कि हर सपने देखने वाले के लिए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।