Sheikh Hasina lashes out at Bangladesh elections calls them unconstitutional and sham यह सब ढोंग है; बांग्लादेश चुनाव पर शेख हसीना भड़कीं, रद्द करने की मांग, International Hindi News - Hindustan
More

यह सब ढोंग है; बांग्लादेश चुनाव पर शेख हसीना भड़कीं, रद्द करने की मांग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वहां के चुनावों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पूरी तरह से अवैध, गैर-कानूनी और ढोंग करार दिया है। उन्होंने इन चुनावों को रद्द करने और यूनुस के इस्तीफे की मांग की है।

Thu, 12 Feb 2026 07:38 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
यह सब ढोंग है; बांग्लादेश चुनाव पर शेख हसीना भड़कीं, रद्द करने की मांग

Sheikh Hasina on Bangladesh elections: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वहां के आम चुनाव को अंतरिम सरकार द्वारा किया गया एक ढोंग करार दिया है। इस चुनाव पर जारी किए गए अपने बयान में हसीना ने इसे असंवैधानिक, मतदाता-विहीन और अवैध बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। यूनुस सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों को पूरी तरह से अनदेखा करता है, इस चुनाव में उनकी पार्टी (आवामी लीग) को हिस्सा नहीं लेने दिया गया, ऐसे में यह उनके मतदाताओं के बिना होने वाला चुनाव है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर आवामी लीग के ऑफिशियल हैंडल से शेख हसीना का बयान पोस्ट किया गया। इस बयान में शेख हसीना ने इन चुनावों को पूरी तरह से भ्रामक करार दिया। उन्होंने लिखा, “इस हालात में करवाए जा रहे इन, मतदाता-विहीन, अवैध और असंवैधानिक चुनाव को रद्द करने और मुहम्मद यूनुस के इस्तीफे की मांग करते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने, उनके ऊपर लगाए गए झूठे मुकदमें वापस लेने, सभी राजनैतिक बंधियों, शिक्षकों, पत्रकारों और पेशेवरों को रिहा करने और आवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को हटाने और एक निष्पक्ष केयरटेकर सरकार को लाने की मांग की।

कम मतदान प्रतिशत पर उठाया सवाल

शेख हसीना ने बांग्लादेशी चुनाव आयोग का हवाला देते हुए दावा किया कि बांग्लादेशी जनता इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है। उन्होंने लिखा, "बांग्लादेशी निर्वाचन आयोग की ब्रीफिंग के अनुसार सुबह 11 बजे तक केवल 14.96 फीसदी मतदान हुआ है। चरण समय में इतनी कम भागीदारी यह साबित करती है कि यह चुनाव आवामी लीग के बिना होने की वजह से, जनता ने इसमें भागीदारी नहीं ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश में किसकी सरकार? वोटिंग आज, हसीना के पतन के बाद भारत की भी पैनी नजर

यूनुस पर नया हमला

शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस ने लोगों के मतदान अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की अनदेखी की है। उन्होंने लिखा, "11 फरवरी की शाम से यह तमाशा शुरू हुआ है। मतदान केंद्रों पर कब्जा किया जा रहा है, वोट खरीदने के लिए व्यापक धन का इस्तेमाल किया जा रहा है, मतपत्रों पर जबरन मुहर लगाई जा रही है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।