Several Indian workers were killed minibus coming from behind a truck in UAE दुबई में बड़ा हादसा; ट्रक को बस ने मारी टक्कर, 7 भारतीय कामगारों की मौत, International Hindi News - Hindustan
More

दुबई में बड़ा हादसा; ट्रक को बस ने मारी टक्कर, 7 भारतीय कामगारों की मौत

दुबई पुलिस के यातायात विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक अचानक सड़क के बीच में रुक गया था। बस ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया।

Mon, 8 June 2026 11:39 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
दुबई में बड़ा हादसा; ट्रक को बस ने मारी टक्कर, 7 भारतीय कामगारों की मौत

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में सोमवार को बीच सड़क पर अचानक ट्रक के खड़े होने से पीछे आ रही मिनीबस उससे टकरा गई। इस हादसे में 7 भारतीय कामगारों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'दुबई में हुई दुखद सड़क दुर्घटना से हम बेहद दुखी हैं, जिसमें कई भारतीय कामगारों की जान चली गई।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथ में चाबुक, महिलाओं पर सख्ती; तालिबान की नैतिकता पुलिस के ऐक्शन से हड़कंप

भारतीय मिशन ने कहा कि वह हर संभव सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दुबई पुलिस के यातायात विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक अचानक सड़क के बीच में रुक गया था। उन्होंने एक बयान में कहा, 'बस चालक ने कथित तौर पर ध्यान नहीं दिया और सुरक्षित दूरी नहीं रखी और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PoK में भड़की बगावत की आग, पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत; 7 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

5 घायलों की हालत गंभीर

दुबई पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर और चार की हालत सामान्य है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय मिशन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल भारतीयों से मुलाकात की। दूतावास ने कहा, 'इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान से जल्दी निकलें बाहर, भारत ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट; फिर भड़की जंग

ब्रिगेडियर जुमा सलेम ने बताया कि ट्रैफिक एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन सेक्शन के विशेषज्ञों को मौके पर भेजा गया है। वे दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए सबूत जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'ट्रैफिक पेट्रोल ने यातायात को नियंत्रित किया, घटनास्थल को सुरक्षित किया और बचाव वाहनों के लिए पहुंच बनाई। कार्य टीमों ने क्षतिग्रस्त ट्रक और बस को हटाकर सामान्य यातायात बहाल कर दिया।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।