Russian Agents encounter in ukraine accuse of ukraine Colonel killing Within Three Days कीव में कर्नल की हत्या का यूक्रेन ने लिया इंतकाम, तीन दिन के भीतर रूसी एजेंटों का एनकाउंटर, International Hindi News - Hindustan
More

कीव में कर्नल की हत्या का यूक्रेन ने लिया इंतकाम, तीन दिन के भीतर रूसी एजेंटों का एनकाउंटर

यूक्रेन ने दो रूसी एजेंटों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उन्होंने तीन दिन पहले एक यूक्रेनी कर्नल को मार डाला था। उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश थी, लेकिन गोलीबारी के जवाब में उन पर गोली चलानी पड़ी।

Sun, 13 July 2025 03:28 PMGaurav Kala कीव, रॉयटर्स
share
कीव में कर्नल की हत्या का यूक्रेन ने लिया इंतकाम, तीन दिन के भीतर रूसी एजेंटों का एनकाउंटर

रूस और यूक्रेन में तीन साल से चल रही जंग के बीच एक-दूसरे के घरों में घुसकर टारगेट किलिंग भी बढ़ गई है। रविवार को यूक्रेन ने दो रूसी एजेंटों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि इन्हें एक यूक्रेनी कर्नल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही थी, जब इनकी तरफ से गोलीबारी हुई तो जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन ने इन्हें ढेर कर दिया। इस तरह यूक्रेन ने महज तीन दिन के भीतर अपने कर्नल का इंतकाम ले लिया।

यूक्रेन की खुफिया एजेंसी SBU (सुरक्षा सेवा) ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई में रूसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) के एजेंटों को मार गिराया। यह ऑपरेशन कीव क्षेत्र में उस वक्त अंजाम दिया गया, जब एजेंटों को SBU के एक कर्नल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही थी।

SBU ने टेलीग्राम पर बयान जारी कर बताया कि गुरुवार को कीव में SBU कर्नल इवान वोरोनिच की हत्या में रूस की FSB का हाथ था। जांच में सामने आया कि एक पुरुष और एक महिला एजेंट इस हत्या में शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूक्रेन को हथियार देंगे लेकिन... कीव की मदद के लिए तैयार हुए ट्रंप, सामने रख दी
ये भी पढ़ें:यूक्रेन पर बैठक के बीच रूस ने दहलाया कीव, 400 ड्रोन और 18 मिसाइलें दागीं

रविवार को जब एजेंसी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तब मुठभेड़ हो गई, जिसमें कई रूसी एजेंट मारे गए। हालांकि, SBU ने स्पष्ट नहीं किया कि कुल कितने संदिग्ध एजेंटों की मौत हुई है। SBU के अनुसार, यह कार्रवाई रूस की गुप्तचर गतिविधियों पर लगाम कसने और यूक्रेनी अधिकारियों को निशाना बनाने की साजिशों को नाकाम करने के लिए जरूरी थी।

इस घटना को यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे गुप्त युद्ध के एक और तीखे पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां अब खुले युद्ध के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों के बीच भी सीधी भिड़ंत हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।