russia under attack ukraine hit an down nuclear capable bombers in russian airbase यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूसी एयरबेस धुआं-धुआं, बम बरसाने वाले 40 विमान तबाह, International Hindi News - Hindustan
More

यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूसी एयरबेस धुआं-धुआं, बम बरसाने वाले 40 विमान तबाह

रूस के लगातार 9 घंटे तक बरसाए गए मिसाइल और ड्रोन अटैक के जवाब में यूक्रेन ने बड़ा पलटवार किया है। यूक्रेनी सैनिकों का दावा है कि उसने 4 रूसी एयरबेस में 40 से अधिक बमवर्षक विमानों को मार गिराया है।

Sun, 1 June 2025 06:57 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, मॉस्को/कीव
share
यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूसी एयरबेस धुआं-धुआं, बम बरसाने वाले 40 विमान तबाह

Ukraine Big Attack on Russia: यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। जहां रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर 9 घंटे तक मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमला किया, वहीं जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन ऑपरेशन चलाया। यूक्रेनी सेना का दावा है कि उसने रूस के 4 एयरबेस को निशाना बनाया और बम बरसाने वाले कम से कम 40 से अधिक विमानों को तबाह कर दिया।

यूक्रेन ने खुद पर हुए हमले के कुछ घंटों बाद ही रूस के भीतर सुदूर साइबेरिया क्षेत्र में जबरदस्त ड्रोन अटैक कर पलटवार किया, इसे युद्ध की अब तक की सबसे बड़ी ड्रोन कार्रवाई बताया जा रहा है।

पहले रूस का हमला: कीव समेत 5 शहरों में तबाही

शनिवार देर रात रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जिसमें कीव, खारकीव, ओडेसा, ज़ापोरिज्जिया और दनिप्रोप्रेतरोव्स्क सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। एक मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर पर हमले में 12 लोगों की मौत, 60 घायल हुए। सिविलियन इलाकों, घरों, बैंक शाखाओं और गोदामों को भी निशाना बनाया गया। कीव में दर्जनभर मकानों को नुकसान, हालांकि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। यूक्रेन का दावा है कि रूस ने करीब 9 घंटे तक हवाई हमले किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रूस 9 घंटों तक बरसाता रहा मिसाइल, 12 यूक्रेनी सैनिक मारे; 5 शहरों में तबाही

यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूसी एयरबेस धुआं-धुआं

रूसी हमले के चंद घंटों बाद ही यूक्रेन ने रूस के चार सैन्य एयरबेस पर ड्रोन हमले किए। यूक्रेनी मीडिया और रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला रूस के अंदरूनी हिस्से साइबेरिया तक पहुंचा। यूक्रेनी सेना का दावा है साइबेरिया में रूसी मिलिट्री यूनिट पर पहला हमला किया गया। इसके बाद बेलाया और ओलेन्या एयरबेस समेत चार ठिकानों पर एकसाथ हमले किए। इन हमलों में कम से कम 40 रूसी बमवर्षक विमानों को तबाह किया। इन विमानों में रूस के अत्याधुनिक Tu-95 और Tu-22M3 बमवर्षक विमान शामिल हैं।

वार्ता से पहले तनाव चरम पर

रूस ने आगामी सोमवार 2 जून को इस्तांबुल में शांति वार्ता की पेशकश की थी, जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने वार्ता को लेकर कहा है "हमारी प्राथमिकता है — बिना शर्त युद्धविराम, युद्धबंदियों की वापसी और जबरन ले जाए गए बच्चों की घर वापसी है। इस बीच अचानक दोनों देशों की तरफ से एक-दूसरे पर भीषण हमलों ने शांति वार्ता को फिर खतरे में डाल दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।