russia ukraine war updates Kim Jong soldiers are wreaking havoc on Ukrainian कोई बंधक नहीं, केवल मौत; यूक्रेनी सैनिकों पर कहर बनकर टूट रहे किम जोंग के सिपाही, International Hindi News - Hindustan
More

कोई बंधक नहीं, केवल मौत; यूक्रेनी सैनिकों पर कहर बनकर टूट रहे किम जोंग के सिपाही

  • russia ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से युद्ध कर रहे उत्तर कोरियाई सैनिक यूक्रेन के ऊपर कहर बनकर टूट रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कुर्स्क क्षेत्र के एक गांव पर कब्जा करने में तानाशाह के सैनिकों ने केवल 2 घंटे के अंदर 300 यूक्रेनी सैनिकों को मार डाला, जबकि एक भी बंदी नहीं बनाया।

Sat, 14 Dec 2024 08:41 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
कोई बंधक नहीं, केवल मौत; यूक्रेनी सैनिकों पर कहर बनकर टूट रहे किम जोंग के सिपाही

रूस और यूक्रेन के संघर्ष में उत्तर कोरिया के सैनिक अपना खौफनाक युद्ध कौशल दिखा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुर्स्क क्षेत्र के एक गांव पर कब्जा करने में इन सैनिकों ने केवल 2 घंटे का समय लिया। इस पूरे गांव में मौजूद सभी यूक्रेनी सैनिक या तो मारे गए या फिर भाग गए। उत्तर कोरियाई सैनिकों ने किसी भी यूक्रेनी सैनिक को बंदी नहीं बनाया।

एनके न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी टेलीग्राम चैनल रोमानोलाइट ने शुक्रवार को दावा किया कि उत्तर कोरियाई सैनिकों ने कुर्स्क के प्लियोखोवो गांव पर जोरदार धावा बोला और केवल 2 घंटों के अंदर ही 300 यूक्रेनी सैनिकों को मौत के घाट उतार कर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

हमले के बारे में बताते हुए चैनल ने कहा कि यह घटना 6 दिसंबर को हुई थी। उत्तर कोरियाई सैनिकों ने यूक्रेनी सैनिकों पर कोई रहम नहीं दिखाया। उन्होंने गोली की रफ्तार के साथ हमला किया और यूक्रेनी सेना के 300 से ज्यादा सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस पूरे हमले को लेकर यूक्रेन की तरफ से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन एक पूर्व यूक्रेनी विधायक और रूस समर्थक नेता ओलेग त्सायोर्व ने कहा कि हां यह हमला हुआ है लेकिन मैं इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता।

उत्तर कोरियाई सैनिकों की रूस में तैनाती के बाद दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक रूप से अपनी ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। हाल ही में कुछ समय पहले ही दक्षिण कोरिया की तरफ से खुलासा किया गया था कि तानाशाह किम जोंग उन ने हजारों सैनिकों को यूक्रेनी संघर्ष में लड़ने के लिए रूस भेजा है। रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की उपस्थिति की पुष्टि अमेरिका की तरफ से भी की गई है।

इसी साल जून में पुतिन और किम जोंग उन के बीच में एक ऐतिहासिक समझौता हुआ था। इस मामले के जानकार लोगों के मुताबिक दोनों देशों की इस डील से दोनों को ही फायदा है। पुतिन को जहां सैनिकों की मदद मिलेगी तो वहीं किम रूस की उन्नत हथियार तकनीक के मिलने से खुश होगा। इसके अलावा उत्तर कोरियाई सैनिकों के पास इस युद्ध के बाद एक अनुभव भी होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।