Russia says their troops defeats Ukraine army in Kursk region पुतिन के सैनिकों ने यूक्रेनियों को रूस के कुर्स्क शहर से खदेड़ा, 5 महीने की लड़ाई 12 घंटे में खत्म की, International Hindi News - Hindustan
More

पुतिन के सैनिकों ने यूक्रेनियों को रूस के कुर्स्क शहर से खदेड़ा, 5 महीने की लड़ाई 12 घंटे में खत्म की

  • रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को दावा किया कि उसके सैनिकों ने कुर्स्क शहर में यूक्रेन को हरा दिया है। इस शहर पर यूक्रेन ने पिछले पांच महीने से कब्जा कर रखा था। लड़ाई में रूस के लिए उत्तर कोरिया के सैनिक भी लड़ रहे थे।

Tue, 7 Jan 2025 05:07 PMGaurav Kala रॉयटर्स
share
पुतिन के सैनिकों ने यूक्रेनियों को रूस के कुर्स्क शहर से खदेड़ा, 5 महीने की लड़ाई 12 घंटे में खत्म की

नए साल के पहले सप्ताह में व्लादिमीर पुतिन के सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ जंग में बड़ी कामयाबी मिली है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को दावा किया कि उसके सैनिकों ने रूस के पश्चिमी शहर कुर्स्क में यूक्रेनी लड़ाकों को खदेड़ दिया है। रूस ने कहा कि इस शहर पर पिछले पांच महीने से यूक्रेन का कब्जा था। रविवार को नई लड़ाई शुरू हुई और 12 घंटे में रूसी सेना ने यूक्रेन को कुर्स्क में हरा दिया। इस शहर को यूक्रेनियों से आजाद कराने में उत्तर कोरिया के सैनिक भी रूसियों के लिए लड़ रहे थे।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसके सैनिकों ने रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी इकाइयों को सिलसिलेवार हरा दिया है। पिछले साल अगस्त महीने में इस शहर पर यूक्रेनी लड़ाकों ने सेंध मारी थी और रूसी सेना को धूल चटाकर कब्जा कर लिया था। नतीजन, यूक्रेनी हमलों के कारण हजारों रूसी लोगों को इलाका खाली करना पड़ा था। यूक्रेन के रूसी शहर पर कब्जे के बाद से रूस पिछले पांच महीनों से जंग लड़ रहा था। रूस को यहां अपना इलाका खाली कराने के लिए उत्तर कोरिया की मदद लेनी पड़ी थी।

जंग में उत्तर कोरिया ने गंवाए हजारों सैनिक

रूस के कुर्स्क शहर में पांच महीना चली इस लड़ाई में सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर कोरिया को हुआ। यूक्रेनी सेना के मुताबिक, शहर में लड़ाई के दौरान 10 हजार से अधिक उत्तर कोरिया के सैनिक मारे गए। कई मीडिया रिपोर्ट्स ये भी आई कि लड़ाई के दौरान उत्तर कोरिया के सैनिकों के हाथों रूसी सैनिकों को भी जान गंवानी पड़ी। कोरियाई सैनिक यूक्रेन और रूसी सैनिकों में अंतर नहीं कर पा रहे थे। इस भ्रम को तोड़ने के लिए रूस और उत्तर कोरियाई सैनिकों ने खास कोड का इस्तेमाल भी किया, ताकि रूस और यूक्रेनी सैनिकों की पहचान हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल से पुतिन और जेलेंस्की में भयंकर हुई जंग,रूस पर लगातार दूसरे दिन बड़ा हमला
ये भी पढ़ें:बाइडन ने दिया घातक हथियार, तो रूस पर टूट पड़े जेलेंस्की; बदला लेंगे पुतिन

पूर्वी यूक्रेन में एक और शहर पर रूस का कब्जा

रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि रूसी सैनिकों ने पूर्वी यूक्रेन में महीनों तक चली लड़ाई के बाद महत्वपूर्ण शहर कुराखोव पर कब्जा कर लिया है।कुराखोव पूर्वी सीमा रेखा पर यूक्रेनी सेना के लिए एक महत्वपूर्ण गढ़ है। इसमें एक औद्योगिक क्षेत्र और एक ताप विद्युत संयंत्र है। यह पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन को जोड़ने वाले राजमार्ग पर स्थित है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के लगभग तीन साल पूरे होने के बीच रूस ने यह दावा किया है। हालांकि, इस दावे को लेकर कीव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।