russia intensifies attack on ukraine after peace talk 9 killed in drone attack शांति वार्ता के बाद रूस ने तेज कर दिए हमले, यात्रियों पर गिरा दिया बम; 9 की मौत, International Hindi News - Hindustan
More

शांति वार्ता के बाद रूस ने तेज कर दिए हमले, यात्रियों पर गिरा दिया बम; 9 की मौत

तुर्किए में शांति वार्ता के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। सुमी इलाके में रूस के ड्रोन अटैक में बस में सवार 9 यात्रियों की मौत हो गई।

Sat, 17 May 2025 12:36 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
शांति वार्ता के बाद रूस ने तेज कर दिए हमले, यात्रियों पर गिरा दिया बम; 9 की मौत

तुर्किए में शांति वार्ता के एक दिन बाद ही रूस ने यूक्रेन में कई जगहों पर हमला कर दिया। TASS की रिपोर्ट के मुताबिक रूस की सेना ने यूक्रेन की सैन्य छावनी को निशाना बनाया। यहां यूक्रेन की सेना हथियार रखती थी। इस हमले में कितना नुकसान हुआ इसकी खबर नहीं मिली है। वहीं एक यात्री बस पर रूस ने ड्रोन अटैक कर दिया। बस में हुए धमाके में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर है।

यूक्रेन की पुलिस ने कहा कि इस तरह से मासूम लोगों की जान लेना वॉर क्राइम है। बता दें कि शुक्रवार को तुर्किए में यूक्रेन और रूस का प्रतिनिधिमंडल मिला था। दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर कोई बात नहीं बन पाई। यूक्रेन और रूस के बीच 1000 बंदियों की रिहाई पर सहमित जरूर बनी है। पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर पुतिन तुर्किए में मुलाकात करने वाले थे। हालांकि ऐन समय से पहले पुतिन ने प्लान बदल दिया।

यूक्रेन में सूमी सैन्य छावनी के चीफ ने कहा कि रूसी हमले के बाद राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। यूक्रेन पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई बस की तस्वीर भी शेयर की। इसमें देखा गया कि बस का ऊपरी हिस्सा उड़ गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही देश एक दूसरे के आम नागरिकों को निशाना बनाने से चूकते नहीं हैं।

वहीं शांति वार्ता के दौरान यूक्रेन चाहता था कि रूस युद्धविराम पर राजी हो। रूस युद्धविराम को लेकर शर्त रख रहा था कि अगर यूक्रेन विवादित इलाकों से अपनी सेना को हटा ले तो युद्धविराम को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। माना जा रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप भी पुतिन और जेलेंस्की के साथ बैठकर शांति वार्ता को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि एक-एक करके सबने अपने हाथ पीछे खींच लिए। अंत में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच ही वार्ता हो सकी जो कि बेनतीजा रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।