Russia fines Google for YouTube clip telling Russian troops how to surrender पुतिन के सैनिक देख रहे थे ‘कैसे करें सरेंडर’, रूस ने Google पर ठोक दिया मोटा जुर्माना, International Hindi News - Hindustan
More

पुतिन के सैनिक देख रहे थे ‘कैसे करें सरेंडर’, रूस ने Google पर ठोक दिया मोटा जुर्माना

  • रूस ने यूट्यूब पर अपलोड हुए एक वीडियो को लेकर Google पर बड़ा जुर्माना ठोक दिया है। कथित तौर पर इस वीडियो में यूक्रेन के साथ जंग लड़ते रूसी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के तरीके बताए जा रहे थे।

Mon, 17 Feb 2025 04:52 PMJagriti Kumari रॉयटर्स
share
पुतिन के सैनिक देख रहे थे ‘कैसे करें सरेंडर’, रूस ने Google पर ठोक दिया मोटा जुर्माना

पिछले साल अक्टूबर में Google पर ‘दुनिया की जीडीपी’ से भी ज्यादा जुर्माना लगाने के बाद अब रूस ने एक बार फिर कंपनी पर मोटा जुर्माना ठोक दिया है। रूस की TASS न्यूज एजेंसी ने सोमवार को बताया है कि एक रूसी कोर्ट ने YouTube पर आपत्तिजनक सामग्री होस्ट करने के आरोप में Google पर करीब 3.8 मिलियन रूबल यानी 41,530 डॉलर का जुर्माना लगाया है। न्यूज एजेंसी ने बताया कि यूट्यूब पर कुछ विडियोज में रूसी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने का तरीका बताया जा रहा था।

इस मामले पर Google की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि रूस पिछले कुछ सालों से इंटरनेट कंपनियों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रहा है। रूस की ओर से कंपनियों को ऐसी सामग्रियों को हटाने की सख्त हिदायत दी गई है जिसे वह अवैध मानता है। यूक्रेन में शुरू हुई जंग के बाद इन मामलों में और तेजी देखने को मिली है। वहीं कुछ आलोचकों ने पुतिन के अधिकारियों पर जानबूझकर YouTube की डाउनलोड स्पीड को कम करने का भी आरोप लगाया है।

इससे पहले पुतिन ने दिसंबर में गूगल पर बड़ा आरोप लगाते हुए था कि अमेरिका राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए गूगल का इस्तेमाल करता है। वहीं अक्टूबर 2024 में रूस ने Google पर तकरीबन 2,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 डॉलर का जुर्माना लगा दिया था। बता दें कि यह राशि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड द्वारा आंकी गई दुनिया की जीडीपी यानि 110 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। रूस ने कंपनी पर रूसी चैनलों और सामग्रियों को प्रतिबंधित करने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।